नवरात्र में बढ़ गई चोरी, फ्लैट के बाद दारू दुकान में चोरी , आरोपी गिरफ्तार।

थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा अंग्रेजी शराब दुकान में हुई चोरी की वारदात का खुलासा कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है तथा चोरी गया मशरूका आंशिक रूप से बरामद किया गया है।

प्रकरण का विवरण

दिनांक 28.09.2025 को प्रार्थी मिनेश कुमार दिनकर पिता श्री नंदकुमार दिनकर उम्र 31 वर्ष निवासी अशोक विहार, साईंस कॉलेज के पास थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर द्वारा थाना सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह नारियल कोठी दयालबंद स्थित अंग्रेजी शराब दुकान में सुपरवाइजर है। रोज की तरह दुकान खोलने पर उसने देखा कि दुकान का रोशनदान टूटा हुआ है। सीसीटीवी फुटेज चेक करने पर ज्ञात हुआ कि एक व्यक्ति रोशनदान तोड़कर अंदर प्रवेश कर दुकान के गल्ले से 68,780 रु. नगदी एवं 7,220 रु. कीमत की शराब चोरी कर ले गया।

रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 529/25 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

आरोपी की गिरफ्तारी व मशरूका बरामदगी

सीसीटीवी फुटेज एवं मुखबीर की सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर मधुबन मरघट के पास से एक युवक को पकड़ा। पूछताछ पर उसने अपना नाम –

अर्जुन यादव पिता स्व. महेश यादव उम्र 20 वर्ष निवासी मधुबन रोड दुर्गा बाड़ा, थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर (छ.ग.)

बताया तथा अपने साथी शिवा वर्मा के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी अर्जुन यादव से 15,410 रु. नगदी बरामद कर जप्त किया गया। शेष चोरी की रकम/मशरूका खर्च कर दिया जाना बताया।

आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।

फरार आरोपी

प्रकरण में आरोपी शिवा वर्मा फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
*पुलिस सैलरी पैकेज (PSP), दुर्घटना मृत्यु दावा के अंतर्गत स्वर्गीय…
Cresta Posts Box by CP