एस एस पी रजनेश सिंह के प्रयास से मृत आरक्षक के परिजनों को मिला एक करोड़।

*पुलिस सैलरी पैकेज (PSP), दुर्घटना मृत्यु दावा के अंतर्गत स्वर्गीय आरक्षक रामनारायण सिंह के नॉमिनी को मिला एक करोड़ रूपये का चेक*

     पुलिस विभाग जिला बिलासपुर में पदस्थ आरक्षक 558 रामनारायण सिंह, रक्षित केन्द्र की दिनांक 05.04.2025 को ग्राम सेंदरी, थाना कोनी में सड़क दुर्घटना से मृत्यु हो गई थी। जिस पर थाना कोनी में मर्ग जांच उपरांत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

भारतीय स्टेट बैंक द्वारा पुलिस सैलेरी पैकेज के अंतर्गत दुर्घटना के कारण मृत्यु, स्थायी पूर्ण विकलांगता या स्थायी आंशिक विकलांगता होने पर नॉमिनी को राशि दिए जाने का प्रावधान किया गया है। उक्त संबंध में पुलिस विभाग द्वारा एसबीआई (SBI) से पुलिस सैलेरी पैकेज (PSP) के अंतर्गत समक्ष क्लेम करने का एम.ओ.यू. किया गया है, जिसके अंतर्गत सड़क दुर्घटना में पुलिसकर्मी की मृत्यु होने पर अधिकतम 01 करोड़ रुपये का क्लेम पुलिस विभाग द्वारा प्राप्त किया जा सकता है।

 रजनेश सिंह (भा.पु.से.), वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,  द्वारा आरक्षक के परिवार को बीमा की राशि दिलाये जाने हेतु कार्यालय पुलिस अधीक्षक के वेतन शाखा प्रभारी को भारतीय स्टेट बैंक से संपर्क कर राशि नॉमिनी को उपलब्ध कराने के लिये उक्त प्रक्रिया का पालन करने हेतु निर्देशित किया गया।  निर्देशानुसार स.उ.नि. (अ) सुरेश कुमार पटेल, कार्यालय पुलिस अधीक्षक,  के द्वारा थाना कोनी एवं आरक्षक के परिवार से मृत्यु से संबंधित दस्तावेज प्राप्त करते हुए भारतीय स्टेट बैंक से समन्वय स्थापित कर आरक्षक की पत्नि श्रीमती पूनम सिंह ठाकुर को राशि उपलब्ध कराया गया। 

सड़क हादसे में जान गवाने वाले मृतक आरक्षक 558 स्वर्गीय रामनारायण सिंह के नामिनी पत्नि श्रीमती पूनम सिंह ठाकुर एवं पुत्र सुरेन्द्र सिंह ठाकुर को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  रजनेश सिंह, और भारतीय स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक द्वारा आज दिनांक को 1 करोड़ रूपये का चेक दिया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर, कई कालोनी में सड़क नहीं है लोग परेशान है…
Cresta Posts Box by CP