*पूर्व मुख्यमंत्री राज्य सभा सदस्य दिग्गविजय सिंह पहुँचे जुनेजा के चौराहे कार्यकर्ताओ से हुये रूबरू*
बिलासपुर,रायपुर / पूर्व सीएम पूर्व सीएम अर्जुन सिंह के एकड़ कार्यक्रम में शामिल होने के बहाने राज्यसभा की नब्ज टटोलने पहुंचे पुराने लोगों से भी मिले चरणदास महंत के साथ भ्रमण किया कूटनीति के माहिर दिग्विजय की कोई भी चाल सामान्य नहीं होती , राज्य सभा के लिये 5को अंतिम तारीख नामांकन की है, इस बार दो दिग्गज राज्य सभा के लिये दम लगा रहे ताकि अपने पुत्रक लिये जगह बन सके , ऐसे में दिग्विजय सिंह का आना सामान्य घटना नहीं है, दिग्विजय एक तीर से कई निशाना लगाने वाले नेता है, इस बार उनका निशाना कहाँ लगेगा इस का कयास उनके जानने वाले लगा रहे है, वैसे अपने इस दौरे में दिग्विजय ने राज्य सभा के सदस्य का नाम निकाल लिया होगा और हाईकमान तक पहुंचा देंगें। दिग्विजय तेज धारदार नेता उनकी राजनीतिक समझ अपने आप में अलग है , सह और मात के पुराने खिलाड़ी है।
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री , राज्यसभा सदस्य दिग्गविजय सिंह रायपुर उत्तर के पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा के देवेंद्र नगर स्थित चौराहे पर चाय की चुस्की लेने पहुँचे उनके साथ छतीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष श्री चरण दास महंत एवं उमेश पटेल मौजूद रहें! इस दौरान श्री सिंह ने चौक पर सिक्ख समाज द्वारा संचालित दवाई की लंगर देख श्री जुनेजा का एवं पुरे सिक्ख समाज की प्रशंसा किया.
श्री सिंह ने पुराने समर्थको से मुलाक़ात भी किया और पुराने दिनों को याद की!
प्रमुख रूप से रायपुर शहर अध्यक्ष श्री कुमार मेनन एवं ग्रामीण अध्यक्ष पप्पू बंजारे ब्लॉक अध्यक्ष कमल धृतलहरे,सुनील भुवाल, संजय सोनी, श्रीनिवास, दलजीत चावला, भुप्पी सिंह,बंटी चावला, माधव छुरा, प्रवेश लखवानी सागर तांडी, मकरंद तांडी. गुलाब माखीजा, राधे नायक, अरुण सिंह, आकाश नाग.,विजय सिक्का, श्याम सिक्का, इमरान हिंगरा, जयंत मनवानी, राहुल श्रीवास्तव, शहबुद्दीन, गौतम यादव मुन्नाभाई,सेवक महानद सहित कांग्रेस के कार्यकर्त्ता मौजूद रहें !
