बिलासपुर- कलेक्टर के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ प्रमोद महाजन ने नर्सिंग होम एक्ट की टीम को जिसमे डॉ अनिल श्रीवास्तव नोडल अधिकारी नर्सिंग होम एक्ट ,डॉक्टर मनीष श्रीवास्तव जिला परिवार कल्याण अधिकारी बिलासपुर एवं श्रीमती चंद्रकला ठाकुर ड्रग इंस्पेक्टर ,प्रवीण शर्मा, की टीम को निजी स्वामी विवेकानंद कोविड-19 हॉस्पिटल व्यापार विहार बिलासपुर के औचक निरीक्षण के लिए भेजा।
टीम ने पाया कि हॉस्पिटल में अब तक 210 मरीज भर्ती हो चुके हैं तथा वर्तमान में 60 मरीज भर्ती हैं। टीम द्वारा मरीजों के भर्ती पर्ची तथा दी जाने वाली दवाइयों और इलाज की स्थिति की जांच की गई ।
रैनडमली डिस्चार्ज मरीजों के बिल जप्त कर सीएमएचओ कार्यालय लाया गया है जिसका परीक्षण किया जावेगा। ड्रग इंस्पेक्टर द्वारा ऑक्सीजन की उपलब्धता एवं रेमडिसिविर इंजेक्शन की खपत के विवरण का अवलोकन किया गया। अग्निशमन यंत्रों की उपलब्धता को भी देखा गया।

