
बिलासपुर -जिले में कोविड के इलाज की स्थिति में सुधार आया है।कलेक्टर ने सिम्स ,जिला अस्पताल और आयुर्वेदिक कालेज में बेड बढ़ाये है।अब बेड की मारामारी खत्म हो गई है।ऑक्सीजन की भी पर्याप्त व्यवस्था कलेक्टर साराँश मित्तर द्वारा की गई है। केयर इन क्योर हॉस्पिटल को नोटिस के बाद अस्पताल प्रबंधन ने व्यवस्था ठीक की है इससे मरीजो को राहत मिली है ,कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग को भी टाइट किया है ।जिसके कारण स्वास्थ विभाग रोज किसी न किसी निजी अस्पताल का दौरा कर रहा है।कलेक्टर की मॉनिटरिंग से व्यवस्था में अमूलचुल परिवर्तन आया है।लोगो मे राहत की सांस ली है। सबसे अच्छा काम जिला प्रशासन ने फोन पर काउंसलिंग का शुरू किया है।जिससे मरीज को घर मे डॉक्टरी सुविधा मिल रही है ।और मरीज ठीक हो रहे है।
