सोशल मीडिया पर पटवारियों के खिलाफअभद्र टिप्पणी, पटवारी बोले ये हमारा अपमान, एएसपी मधुलिका सिंह से शिकायत।

बिलासपुर,सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram पर पटवारी संवर्ग के विरुद्ध अश्लील, अभद्र एवं अपमानजनक भाषा का प्रयोग कर सार्वजनिक रूप से मान-सम्मान को ठेस पहुँचाने वाले व्यक्ति के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करें

 राजस्व पटवारी संघ, जिला बिलासपुर के संज्ञान में यह गंभीर मामला आया है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram पर @abhishektiwari5700 नामक आईडी से पटवारीयों पर अत्यत अशोभनीय, अमर्यादित एवं गाली-गलौज युक्त आषा का सार्वजनिक रूप से प्रयोग किया गया है।

उक्त व्यक्ति द्वारा अपनी टिप्पणी में पटवारियों के लिए अत्यंत आपत्तिजनक एवं अलील शब्दों का प्रयोग करते हुए पूरे पटवारी संवर्ग को अपमानित करने का प्रयास किया गया है। इस प्रकार की अभद्र टिप्पणी से न केवल शासकीय सेवकों की सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुँचती है, बल्कि एक संपूर्ण कर्मचारी संवर्ग के प्रति समाज में अपमानजनक वातावरण निर्मित होता है।

यह अत्यंत दुभर्भाग्यपूर्ण है कि सोशल मीडिया की स्वतंत्रता का दुरुपयोग करते हुए किसी भी कर्मचारी वर्ग के प्रति इस प्रकार की अभद्र एवं अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया जा रहा है।

 उक्त Instagram आईडी के संचालक की वास्तविक पहचान एवं अन्य आवश्यक डिजिटल साक्ष्यों की जांच कराते हुए संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध प्रचलित कानूनों के अंतर्गत उचित वैधानिक कार्यवाही की जाए। साथ ही संबंधित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से नियमानुसार आवश्यक डिजिटल साक्ष्य सुरक्षित करवाने की कार्यवाही भी की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *