बिलासपुर- गाँव मे टीकाकरण के खिलाफ अफवाह के चलते लोग इसका विरोध कर रहे है ।हालांकि इसके पीछे कुछ साजिश भी हो सकती है।सोशल मीडिया दुष्प्रचार के कारण ग्रामीण टीकाकरण से डर रहे है। सीएम बघेल ने सभी क्लेक्टर्स को जगरूकता फैलाने के निर्देश दिए है।रतनपुर पुलिस ने ग्राम चोरहदेवरी में टीकाकरण के लिए जागरूक करने के लिए अच्छी पहल की गाँव के सरपंच मनोज पटेल के साथ मिल कर गली गली लाउडस्पीकर से प्रचार कराया और छत्तीसगढ़ी में संगीतमय प्रचार किया है टीकाकरण के छत्तीसगढ़ी गाना सुनकर ग्रामीण भी जागरूक हो रहे है। टी आई हरमिंदर सिंह ने बताया सरपंच के साथ गांव में लोगो टीकाकरण के लिए जागरण6 किया जा रहा है गांव प्रचार के साथ लोगो को इसकी जरूरत और गंभीरता के बारे में बताया जा रहा ग्रामीणों पर भी इसका असर हो रहा है।

