राजश्री गुटका के बैग में गांजा,उड़ीसा का अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, सरकण्डा पुलिस ने पकड़ा।

अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा बिकी करने वाला आरोपी सरकण्डा पुलिस के गिरफ्त में

*आरोपी के कब्जे से कुल 18 किलो 100 ग्राम मादक पदार्थ गांजा किया गया जप्त

जप्त गांजे की कीमत लगभग 3 लाख 60 हजार रुपए

*आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत की गई कार्यवाही

*थाना क्षेत्र में अवैध नशे के खिलाफ लगातार की जायेगी कार्यवाही

नाम आरोपी – 1. राजेश नाग पिता जम्बेश्वर नाग उम्र 22 वर्ष साकिन उपरफब्सी खरी थाना सुबर्नपुर जिला सुबर्नपुर ( उड़िसा) ।


बिलासपुर- मुखबीर से सूचना मिला कि राजकिशोर नगर स्मृति वन शिव मंदिर के पास एक व्यक्ति पिट्ठू बैग तथा राजश्री का थैला में मादक पदार्थ गांजा रखकर बिक्री हेतु ग्राहक का इंतजार कर रहा है, उक्त सूचना पर थाना प्रभारी सरकंडा निरी. फैजुल होदा शाह के हमराह टीम तैयार कर स्मृति वन के पास घेराबंदी कर मुखबीर के बताये हुलिये अनुसार रेड कार्यवाही कर आरोपी राजेश नाग पिता जम्बेश्वर उम्र 22 वर्ष साकिन उपरफब्जी खरी थाना सुबर्नपुर जिला सुबर्नपुर (उड़िसा) को पकड़कर विधिवत् तलाशी ली गई जिसके कब्जे से अवैध मादक पदार्थ 18 किलो 100 ग्राम गांजा किमती 360000 /- रू. जप्त कर आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के अनुसार कार्यवाही किया गया है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक फैजुल होदा शाह, सउनि जीवन जायसवाल, प्र. आर. विनोद यादव, प्रमोद सिंह, आरक्षक मिथलेश सोनी, राहुल सिंह, सोनू पाल, संजीव जांगड़े, मनोज बघेल, विवेक राय का विशेष योगदान रहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर- भाजपा विधायक अजय चंद्राकर के कारण भाजपा की किरकिरी…
Cresta Posts Box by CP