बिलासपुर- भाजपा विधायक अजय चंद्राकर के कारण भाजपा की किरकिरी हो रही है, बड़बोले भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने किसानों को तस्कर बताया दिया , भूपेश सरकार ने बीस किवंटल धान ख़रीदी का का एलान किया किसान इससे खुश हो गए लेकिन अजय चंद्राकर के बयान से कांग्रेस नेताओ के साथ किसान भी नाराज हुए, सहकारी बैंक के अध्यक्ष प्रमोद नायक,के नेतृत्व में नेहरू चौक में विधायक अजय चंद्राकर का पुतला जलाया गया, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष ने कहा कि किसानों का अपमान करने वाले अजय चंद्राकर के खिलाफ एफआईआर दर्ज होना चाहिए विधानसभा की सदस्यता खत्म होनी चाहिए , सरकार की नीति से भाजपाई घबराए है अपनी जमीन भाजपाइयों को दिख रही है इसलिए किसानों के खिलाफ तस्कर जैसे शब्द बोल रहे है किसान हमारा अन्नदाता है उसका अपमान बर्दाश्त नही करेंगे,अपेक्स बैंक के अध्यक्ष बैजनाथ चंद्राकर ने कहा कि किसान हितैषी कांग्रेस सरकार के काम काज से भाजपाई सदमे है भाजपा सरकार ने किसानों की चिंता नही की लेकिन कांग्रेस सरकार ने किसानों से जो वादा किया वो निभाया, विधायक ने कहा कि अजय चंद्राकर को माफ़ी मांगनी चाहिए अन्नदाता का अपमान गंभीर है। संसदीय सचिव ने भी अजय चंद्राकर से माफ़ी मांगने की मांग की साथ कहा की पता नही किस भावना से अजय चंद्राकर ने ये बात कही है,पूर्व विधायक दिलीप लहरिया , वरिष्ठ नेता अनिल टाह, ने भी अजय चंद्राकर के बयान की निंदा की,जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष के आवाहन पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी पहुंचे, अरपा प्राधिकरण के अभय नारायण, राय, महेश दुबे, नरेंद्र बोनस, संतोष दुबे,जयंत मनहर, ऋषि पांडे,संजय साहू, रिंकू शर्मा, सबने मिलकर अजय चंद्राकर का पुतला जलाया , पुलिस ने भाजपा विधायक का पुतला जलने से रोकने के प्रयास किये।

