स्वर्गीय लखीराम अग्रवाल स्मृति रात्रि कालीन अखिल भारतीय ड्यूस बाल टी 20 क्रिकेट प्रतियोगिता का रंगारंग शुभारंभ,।

*विधायक कौशिक ने कहा – क्रिकेट प्रेमियों के लिए राष्ट्रीय स्तर का खेल आयोजन बड़ी उपलब्धि, शहर के क्रिकेट प्रेमियों के लिए अच्छा अवसर* 

बिलासपुर। स्वर्गीय श्लखीराम अग्रवाल स्मृति रात्रि कालीन अखिल भारतीय ड्यूस बाल टी 20 क्रिकेट प्रतियोगिता का रंगारंग शुभारंभ हुआ। राजा रघुराज सिंह स्टेडियम में शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में रूप में विधायक धरमलाल कौशिक, कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक अमर अग्रवाल अतिथि के रूप में महापौर पूजा विधानी , भाजपा के जिला अध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया। शुभारंभ पर जमकर आतिशबाजी की गई। और राजा रघुराज सिंह स्टेडियम दूधिया रोशनी से 16 साल बाद राजा रघुराज सिंह स्टेडियम दूधिया रोशनी से जगमगा उठा। प्रतिदिन मैच में चौंके छक्के के बीच चीयर लीडर्स का भी यहां प्रदर्शन देखने को मिलेगा। 

उद्घाटन मैच, गाजियाबाद और वीटीसीए नागपुर बीच खेला गया जिसमें वीटीसीए नागपुर ने अपना पहला मैच जीत कर खाता खोला है। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मोहम्मद इरफान को दिया गया।  

दूसरा मैच जौनपुर और खड़कपुर के बीच खेला गया जिसमें खड़कपुर की टीम ने बड़े स्कोर से एक तरफ जीत हासिल की है। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार आशीष डेहरिया को प्रदान किया गया ।  

उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक धरमलाल कौशिक ने भाजपा के पित्र पुरुष स्वर्गीय लखीराम अग्रवाल को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी ,उन्होंने कहा की भाजपा के पितृ पुरुष की स्मृति में आयोजित अखिल भारतीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन शहर के खिलाडियों के लिए बड़ी उपलब्धि है , श्री कौशिक ने विधायक अमर अग्रवाल की तारीफ करते हुए कहा की शहर में राष्ट्रिय क्रिकेट खिलाडियों T 20 तथा आईपीएल के खिलाड़ियों का प्रदर्शन देखने को मिलेगा उन्होंने यह भी कहा की भाजपा के वरिष्ठ नेता तथा मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भाजपा को स्थापित करने वाले स्वर्गीय लखीराम अग्रवाल की स्मृति में आयोजित इस क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे देश भर के युवा खिलाड़ी भाग ले रहे हैं उन्होंने आयोजन समिति की तारीफ करते हुए कहा कि बिलासपुर शहर को राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों का यहां प्रदर्शन देखने को मिलेगा। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी राजा रघुराज सिंह स्टेडियम में अपना प्रदर्शन करेंगे। स्व लखीराम अग्रवाल ने इस प्रदेश में भाजपा को स्थापित करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन काल में सभी समाज सभी युवाओं तथा खिलाड़ियों को साथ लेकर पार्टी के मजबूती के लिए काम किया और आज लखीराम अग्रवाल जी की स्मृति में स्टेडियम में राष्ट्रीय स्तर का यह आयोजन बिलासपुर के लिए गौरव की बात है और यहां के क्रिकेट प्रेमियों को एक बहुत बड़ा प्लेटफार्म में भी मिलेगा। विधायक अमर अग्रवाल ने आयोजन समिति की तारीफ की। आयोजन समिति के प्रमुख प्रवीण दुबे ने बताया कि 21 मार्च से लेकर 29 मार्च तक देश भर आठ राज्यों की ‌टीम 8 टीम यहां पर प्रदर्शन करेगी और इन आठ टीमों में आईपीएल तथा रणजी ट्रॉफी के खिलाड़ी भी खिलाड़ी भी के 45 खिलाड़ी भी यहां अपना प्रदर्शन करने पहुंचे हैं और शहर के लोगों को एक अच्छी क्रिकेट प्रतियोगिता देखने का अवसरमिलेगा। आयोजन समिति के प्रमुख प्रवीण दुबे ने तथा आयोजन समिति के सदस्यों ने शुभारंभ अवसर पर अतिथियों का स्वागत किया और और प्रवीण दुबे ने कहा है कि शहर विधायक अमर अग्रवाल के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय स्तर की यह क्रिकेट प्रतियोगिता हम कर रहे हैं और आने वाले समय में यहां पर आईपीएल और t20 की तर्ज पर एक बड़ा आयोजन भी किया जाएगा जिसके आने वाले समय में क्रिकेट प्रेमियों के साथ बैठक कर आईपीएल तथा t20 मैच की रूपरेखा तैयार की जाएगी। 8 राज्यों के मशहूर क्रिकेट खिलाड़ियों के बल्लेबाज़ी और गेंदबाज़ी देखने का अवसर बिलासपुर के क्रिकेट प्रेमियों को मिलेगा। आयोजन समिति के सुशांत राय, भंडारी राजेंद्र भंडारी संतोष साहू, ओपी यादव, सतीश गोयल, हितेश केसरी, अध्यक्ष नवीन अयोध्या क्रिकेट संघ के अध्यक्ष नवीन जाजोदिया बंटी अग्रवाल का सराहनीय योगदान रहा। सभी आठ टीमों के ओनर उद्घाटन पर पांच टीमों के ओनर या मौजूद थे जिसमें प्रमुख रूप से राम ग्रुप के संजय अग्रवाल फील ग्रुप के प्रवीण झा, रॉयल स्वीट्स के सुनील छाबड़ा, प्रथम हॉस्पिटल के डॉ. रजनीश पांडे, तथा आर ग्रुप के रवि मोटवानी यहां पर क्रिकेट मैच में विशेष रूप से उपस्थित थे। सेमीफाइनल मैच 27 एवं 28 मार्च को खेले जाएंगे तथा 29 मार्च को इस प्रतियोगिता का फाइनल मैच के साथ समापन होगा तथा पुरस्कार वितरण कियाजाएगा। 

*बीसीए नागपुर की टीम ने उद्घाटन में जीता* 

*खड़कपुर की शानदार एक तरफा जीत* 

उद्घाटन मैचमें बल्लेबाजी करते हुए गाजियाबाद की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 185 रन बनाएं जिसके जवाब में बीसीए नागपुर के खिलाड़ियों ने 5 विकेट खोजकर 17 ओवर में ही 190 रन बनाकर अपना उद्घाटन में से जीत का खाता खोला । नागपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मोहम्मद इरफान ने 65 रन बनाए, और आकाश ने 35 रन बनाए। दिनेश को मोहम्मद इम्तिहान तथा दिनेश ने दो-दो विकेट लिए और अपनी टीम को जीत दिलाई। 

दूसरे मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए खड़कपुर की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 207 रन बनाए जिसके जवाब में जौनपुर के खिलाड़ी खड़कपुर की टीम के आगे नहीं टिक पाए और जौनपुर की पूरी टीम जौनपुर के खिलाड़ी 10.3 ओवर में 67 रन बनाकर पूरी टीम ऑल आउट हो गई। और खड़कपुर की टीम 141 रनों से एक तरफ जीत हासिल की और अगले चक्र में प्रवेशकर लिया। आज दूसरे दिन का पहला मैच गाजियाबाद और जौनपुर के बीच खेला जा रहा है जिसमें टॉस जीत कर जौनपुर की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 195 रन बनाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
*कसडोल में कंवर समाज सामुदयिक भवन तथा पलारी में सामुदायिक…
Cresta Posts Box by CP