हर हर महादेव,महादेव घाट पहुंचे मुख्यमंत्री साय,महादेव का किया जल और दूध से किया अभिषेक

*मुख्यमंत्री ने हाटकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की कामना की*

बिलासपुर,रायपुर 11 मई 2026// मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। उन्होंने महादेव से राज्य की खुशहाली और समृद्धि की कामना की। 

             इस दौरान कृषि मंत्री  रामविचार नेताम, वन मंत्री  केदार कश्यप, राजस्व मंत्री  टंकराम वर्मा,  महापौर श्रीमती मीनल चौबे, जिला पंचायत अध्यक्ष  सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

             उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री  साय आज हाटकेश्वर महादेव मंदिर परिसर महादेव घाट में आयोजित सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में शामिल होने पहुंचे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
*एट्रियल फाइब्रिलेशन से पीड़ित 70 वर्षीय मरीज का सफल LAA…
Cresta Posts Box by CP