बिलासपुर, ग्रेन एटीएम विष्णु सरकार की एक बेहतर सेवा है इसके कई फायदे गरीबों को मिल रहे है ,शास्त्रकी योजना का लाभ सरकार आसानी से दिलाने नई तकनीक का भी उपयोग कर रही, ग्रेन एटीएम जो काम कर रही है वो मैनुअल राशन दुकान वाले नहीं कर पा रहे , इससे गड़बड़ी भी रुकी है , चोरी भी रुकी है, सबसे जबड़ी बात जो काम राशन दुकान वाले नहीं कर पा रहे है वो काम अकेले मशीन कर रही है, राशन दुकान वाले महीने में जितने लोगो को राशन देते है उससे ज्यादा को ग्रेन एटीएम से चार दिन में राशन मिल गया, राशन दुकान रोज नहीं खुलती,ज्यादा समय तक नहीं खुलती, जबकि ग्रेन एटीएम एटीएम सुबह आठ बजे से दस बजे तक खुले रहती है,इसके कारण ग्रेन एटीएम से राशन लेने वालों की संख्या बढ़ते जा रही है,
खाद्य नियंत्रक अमृत कुजूर ने बताया कि ग्रेन एटीएम से अनाज लेने वालों की संख्या बढ़ रही है, मजदूर वर्ग किसी भी समय जाकर अनाज ले सकते इसके लिए उनको काम से छुट्टी लेने की भी जरूरत नहीं है, शासन ने लोगो को एक अच्छी सुविधा दी है और लोग भी इसका उपयोग करके लाभ ले रहे है। इससे। महिला समूह को भी ज़्यादा फायदा मिल रहा है।