सिलपहरी में ट्रांसपोर्ट नगर का विरोध, ग्रामीणों ने कलेक्टर को दिया

ग्राम पंचायत सिलपहरी में लगभग 55 एकड़ भूमि पर प्रस्तावित ट्रांसपोर्ट नगर की स्थापना के संबंध में ग्रामवासियों की आपत्ति एवं स्थल परिवर्तन हेतु आवेदन

बिलासपुर ,ग्राम पंचायत सिलपहरी में लगभग 55 एकड़ भूमि पर ट्रांसपोर्ट नगर स्थापित करने हेतु स्थल का चयन प्रशासन द्वारा किया गया है। उक्त प्रस्तावित स्थल को लेकर ग्राम पंचायत सिलपहरी के ग्रामीणों एवं स्थानीय निवासियों में गंभीर आपत्ति एवं असहमति है।

ग्राम पंचायत एवं ग्रामवासियों का निवेदन है कि ट्रांसपोर्ट नगर जैसी बड़ी परियोजना से क्षेत्र में भारी वाहनों की आवाजाही, यातायात का दबाव, धूल-धुआं, शोर एवं अन्य पर्यावरणीय तथा सामाजिक प्रभाव उत्पन्न होने की संभावना है। साथ ही प्रस्तावित स्थल के आसपास रहने वाले ग्रामीणों एवं स्थानीय क्षेत्र की वर्तमान आवश्यकताओं को देखते हुए इस स्थान पर ट्रांसपोर्ट नगर स्थापित किया जाना ग्रामहित में उचित प्रतीत नहीं होता।

अतः ग्राम पंचायत सिलपहरी एवं समस्त ग्रामवासियों की ओर से हम इस प्रस्तावित स्थल पर ट्रांसपोर्ट नगर बनाए जाने पर औपचारिक आपत्ति दर्ज कराते हुए आपसे विनम्न निवेदन करते हैं कि उक्त परियोजना के लिए किसी अन्य उपयुक्त एवं कम प्रभावित स्थान का चयन किया जाए।

हम प्रशासन के विकास कार्यों के विरोधी नहीं हैं, बल्कि चाहते हैं कि विकास कार्य जनहित, पर्यावरण संरक्षण एवं स्थानीय ग्रामीणों की सहमति एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए किया जाए।

 ग्राम पंचायत सिलपहरी की आपत्ति को गंभीरता से लेते हुए प्रस्तावित 55 एकड़ स्थल का पुनः परीक्षण/स्थल निरीक्षण कराया जाए तथा ट्रांसपोर्ट नगर को ग्राम पंचायत सिलपहरी के इस प्रस्तावित स्थल के बजाय किसी अन्य उपयुक्त स्थान पर स्थापित करने की कृपा करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *