24किलो गांजे के साथ बिलासपुर की दो लड़की गिरफ्तार, एनसीबी और आरपीएफ की कार्यवाई, वन्दे भारत से में तस्करी।

बिलासपुर:  रायपुर में NCB और RPF ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो युवती को गांजा तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों युवती के कब्जे से 24 किलों गांजा जब्त किया है। जब्त किए गए गांजे की कीमत लगभग 4 लाख रुपए बताई जा रही है। NCB और RPF की टीम दोनों युवतियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। NCB और RPF की टीम दोनों युवती से पूछताछ कर पूरे सिंडिकेट के बारे में जानकारी ली जा रही है 

वंदे भारत एक्सप्रेस से हो रही थी तस्करी

 जानकारी के अनुसार, NCB और RPF की टीम को सूचना मिली की दो युवतियां वंदे भारत एक्सप्रेस से गांजा लेकर विशाखापट्टनम से रायपुर आ रही है। इसके बाद सूचना के आधार पर NCB और RPF की टीम ने ट्रेन के रायपुर स्टेशन पहुंचते ही दोनों युवति को हिरासत में लिया। युवतियों को हिरासत में लेने के बाद उनके सामान की जांच की गई तो दोनों युवतियों के पास अलग-अलग ट्रॉली बैग में गांजा रखा हुआ पाया गया।

बिलासपुर की रहने  वाली है दोनों लड़कियां

इसके बाद NCB और RPF की टीम ने दोनों युवतियों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में दोनों युवतियों ने अपना नाम नीलम राठौर और रीना वर्मा बताया। दोनों युवतियों ने बताया कि, वे बिलासपुर के तिफरा यदुनंदन नगर की रहने वाली है पुलिस की टीम दोनों युवतियों से पूछताछ कर रही है, गांजा तस्करी  में  उनके और कौन-कौन शामिल है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
*धर्म स्वातंत्र्य, छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल एवं छत्तीसगढ़ (लोक भर्ती…
Cresta Posts Box by CP