बिलासपुर- अपहृत बालक बालिकाओं की खोजबीन की जा रही है।
प्रार्थिया थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि उसकी नाबालिग लडकी को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसला ले गया है कि रिपोर्ट पर अपराध कमांक 233/2021 धारा 363 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। अपहृत बालिका का ग्राम सिलोधा बलौदाबाजार में होने की सूचना पर तत्काल टीम रवाना कर अपहृत बालिका को सकुशल बरामद कर दस्तयाब किया जा कर अग्रिम कार्यवाही जारी है।
जिला स्तर पर अपहृत/गुम बालक बालिकाओं एवं गुम इंसान की दस्तयाबी का चला विशेष अभियान
कुल 28 बालक/बालिका एवं 48 महिला/पुरुष सहित 76 व्यक्तियों को सकुशल ढूंढ कर उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया
जिले के समस्त थानों के स्टाफ अभियान में शामिल रहे
बिलासपुर- जिला स्तर पर गुम बालक/बालिकाओं एवं गुम इंसानों की दस्त्याबी हेतु वृहद स्तर पर अभियान चला कर जिले में 25 नाबालिग बालिकाओं 03 नाबालिग बालकों को दस्तयाब किया गया जिसमे 17 बालकों जिले के विभिन्न स्थानों से तथा 08 बालकों राज्य के विभिन्न जिलों से 03 बालकों को महाराष्ट्र,,गुजरात एवं जम्मू कश्मीर से दस्तयाब किया गया साथ ही गुम इंसान को भी अभियान के तहत 30 महिला/18 पुरुष कुल 48 व्यक्तियों को ढूंढकर उनके परिजनों को सुपुर्द किया गया जिसमे 45 व्यक्तियों को जिले के विभिन्न स्थानों से 02 लोगों को राज्य के अन्य स्थानों से तथा 01 व्यक्ति को जम्मू कश्मीर से दस्तयाब किया गया,,इस तरह कुल 76 व्यक्तियों को बिलासपुर पुलिस द्वारा ढूंढ कर उनके परिजनों से मिलवाया गया

