पूर्व महापौर के खिलाफ शिकायत, जेसीबी लेकर किया तोड़फोड़, आई जी से कार्रवाई की मांग एफआईआर हो।

प्रार्थी को थाने में बैठाकर रखने और घर में तोड़फोड़ और सामान फेंकने, डराने-धमकाने के विरूद्ध जांच कर एफ.आई.आर. हेतु निर्देश देने बाबत्।

बिलासपुर  18.03.2026 को सुबह 10:30 बजे तहसील के माल जमादार और कुछ पुलिस वाले अनावेदक किशोर राय पिता मूलचंद राय, निवासी विद्या उपनगर बिलासपुर अपने अन्य साथियों के साथ प्रार्थी के घर के पास पहुंचे और साथ में ले गए एक्सीवेटर से तोड़फोड़ करने लगे। प्रार्थी द्वारा उन्हे व्यवहार न्यायालय के व्य.वाद.क्र. 95 ए/2026 का दस्तावेज दिखाया गया और निवेदन किया गया कि तहसीलदार से मकान तोड़ने का कोई आदेश नही है खुली भूमि का कब्जा दिलाने का आदेश है जिस पर वे नही मानें। प्रार्थी दस्तावेजों के सहित थाना सिविल लाईन रिपोर्ट लिखाने चला गया जहां उसकी रिपोर्ट नही लिखी गई और सुबह लगभग 11:00 बजे से रात 8:00 बजे तक बैठाए रखा गया। इधर पुलिस और राजस्व अमला बाजबरन अनावेदक किशोर राय के इशारे पर प्रार्थी के घर तोड़फोड़ किये, सामान फेंक दिये और उसके पत्नी-बच्चों से धक्का-मुक्की किये जिससे उसकी पत्नी श्रीमती कुसुम यादव बेहोश हो गयी जिसे ईलाज हेतु सिम्स अस्पताल बिलासपुर में भर्ती कराया गया है। नाबालिग बच्चे वानिया यादव, कमल यादव और मुस्कान यादव डरे सहमे हैं उनकी परीक्षाएं चल रही है। प्रार्थी का उक्त मकान वर्ष 1983 में उसके पिता संतराम द्वारा क्रयशुदा भूमि है और तब से निरंतर निवासरत है उसके मकान तोड़ने का कोई वैधानिक आदेश पारित नही हुआ है।

अतः श्रीमान जी से निवेदन है कि जांच कर प्रथम सूचन्ना रिपोर्ट दर्ज करने हेतु थाना सिविल लाईन बिलासपुर को निर्देशिन्त करने की कृपा करें।

मामले में  रवि यादव ने बताया कि एसपी ऑफिस गया था शिकायत शाखा की टी आई ने एसपी से मिलने नहीं दिया , कहा कि आप पुलिस के खिलाफ शिकायत कर रहे हो।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर, बीट सिस्टम को जिले के कप्तान मजबूत कर रहे…
Cresta Posts Box by CP