बिलासपुर- छत्तीसगढ़ प्रभारी ने साफ तौर पर कह दिया कि छत्तीसगढ़ में गुजरात फार्मूला लागू नही होगा माथुर ने कहा कि एक राज्य का फार्मूला दूसरे राज्य में लागू हो ये जरूरी नही है , बिलासपुर सहित सरगुजा और रायपुर संभाग की बैठक लेने आये प्रभारी ओम माथुर ने इसबात से भी इंकार की किया कि कार्यकर्ता नाराज है प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का दावा करते हुए माथुर ने ये नही बताया कि कैसे और किस मुद्दे पर पूर्ण बहुमत की बीजेपी की सरकार बनेगी, मेघालय, नागालैंड, त्रिपुरा की जीत पर कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो हाथ जोड़ो यात्रा का कोई प्रभाव नही पड़ा ,जनता ने जवाब दे दिया है, छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने का रास्ता साफ है कांग्रेस सरकार हमारे लिए कोई चुनौती नही , धान के समर्तन मूल्य और कहा कि संमय आने और हम इसका जवाब देंगे।प्रदेश के तीनो संभाग की बैठक को लेकर ओम माथुर ने कहा कि इस बैठक का मकसद ये जानना है कि पार्टी के कार्यक्रम पर मंडल और जिला अध्यक्ष और प्रभारी क्या कर रहे पन्ना प्रभारी काम कर रहे है कि बुथ स्तर पर पार्टी के निर्देश का पालन हो रहा है की नही,सब से जवाब मांगा जाएगा ।संगठन को मजबूत करने के लिए काम करेंगे, जिस तरह से पुराने नेताओं को ओम माथुर ने फिर टिकट देने के संकेत दिए है उससे साफ है कि संगठन ने यंहा के पुराने नेताओं की रणनीति के आगे झुक गया है, इस लिए खुलकर कुछ नही कहा रहे है ओम माथुर ने नए कार्यकर्ताओं को टिकट देने की बात तो की लेकिन कितनी संख्या में नए लोगो को टिकट देंगे इस बात पर गोलमोल जवाब दिया।बिलासपुर में प्रभारीओम माथुर की आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में अध्यक्ष अरुण साव, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी ,प्रभारी मोतीराम साहु।

