निगरानी समिति के अध्यक्ष काशी ने किया निरीक्षण।

बिलासपुर-निगरानी समिति के अध्यक्ष (एल्डरमैन) काशीरात्रे ने
शासकीय अनुसूचित जाति सामूहिक बालक छात्रावास का निरीक्षण कर बैठक ली, अधीक्षक प्रेस कुमार रॉय, अधीक्षक मनीष पैकरा एवं सुरेंद्र साहू ने छात्रावास में हो रही जलभराव की समस्या एवं छात्रावास में रहने वाले बच्चों को बरसात में पानी जो समस्या होती है उससे अवगत कराया गया एवं सिंधी कालोनी कस्तूरबा नगर जरहाभाठा से जो नाला आया हुआ है उसको बंदकरके विनर्स वैली स्कूल के सामने महिला छात्रावास से सीधे सीधे संतोषी मंदिर होते हुए रायपुर रोड में मंदिर चौक के पास मिलाने का प्रस्ताव रखा गया, जिसे निगरानी समिति के अध्यक्ष एल्डरमैन काशीरात्रे ने सुझाव का जवाब देते हुए कहा कि निगमायुक्त एवं महापौर से बात करके छात्रावास में हो रही जल भराव की समस्या दूर करने की बात कही, जिससे कि शासकीय अनुसूचित जाति छात्रावास में रहने वाले बच्चों को जलभराव की समस्या से निजात मिल सकें। और विभिन्न समस्याओं पर भी चर्चा की गई जिससे बच्चों को अच्छी सुविधाएं दी जा सकें।
बैठक में निगरानी समिति के अध्यक्ष (एल्डरमैन) काशीरात्रे,
प्रेश कुमार राय (अधीक्षक) (शास पोस्ट /पी जी आदिवासी बालक छात्रावास जरहाभाठा बिलासपुर), मनीष पैकरा,,,(अधीक्षक) प्री मैट्रिक सामुहिक अनुसूचित जाति बालक छात्रावास जरहाभाठा बिलासपुर
सुरेंद्र साहू (अधीक्षक) थ्री यूनिट आदिवासी बालक छात्रावास जरहाभाठा बिलासपुर एवं मनोज यादव उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर- अपहृत बालक बालिकाओं की खोजबीन की जा रही है।प्रार्थिया…
Cresta Posts Box by CP