बिलासपुर-उत्तर प्रदेश मे पंचायत चुनाव मे फतेहपुर जिले की कांग्रेस कमेटी की मीटिंग हुई जिसमे जिले की 46 जिला पंचायत क्षेत्रों के लिये अहम बैठक हुई फतेहपुर के कांग्रेस भवन मे आयोजित हुई। सोनिया गान्धी , राहुल गान्धी , प्रियंका गान्धी और प्रभारी राजेश तिवारी ने नेतृत्व मे ये चुनाव लड़ा जायेगा। छत्तीसगढ़ के मुख्यमन्त्री भूपेश बघेल जी अध्यक्ष मोहन मरकाम जी गिरीश देवान्गन के निर्देश पर नगर विधायक शैलेश पाण्डेय को उत्तर प्रदेश मे ये महत्वपुर्ण जिम्मेदारी दिया गया।इस बैठक मे बिलासपुर नगर विधायक शैलेश पाण्डेय फतेहपुर पूर्व सांसद राकेश सचान जिला अध्यक्ष श्री अखिलेश पाण्डेय श्री मुन्ना सिंह शहर अध्यक्ष महिला जिला अध्यक्ष पूर्व विधायक और संगठन के वरिस्ठ नेता जिले के पदाधिकारी प्रदेश पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्तिथ थे। बैठक मे रायबरेली जिले के वरिस्ठ नेता राजन मिश्रा मोनू अवस्थी बिट्टू बाजपेयी भी साथ थे।
