नए कप्तान का अभियान निजात जारी, सरकंडा ने फिर 53 नगद समेत।पचास हजार का गांजा , दो गिरफ्तार।


*निजात अभियान के अंतर्गत अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने वाले आरोपियो को सरकंडा पुलिस ने किया गिरफतार

आरोपियो के कब्जे से 3 किग्रा. 132 ग्राम मादक पदार्थ गांजा लगभग 50000 रुपए कीमत तथा 53500 रुपए नगद रकम किया गया जप्त आरोपियो के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत की गई कार्यवाही

*बिलासपुर जिले को नशामुक्त कराने के लिये निजात अभियान कार्यवाही रहेगी जारी

आरोपी:- 1. नरेन्द्र यादव उर्फ जित्तू पिता स्व. अनुज यादव उम्र 22 साकिन वार्ड नंबर 15 डीलवापारा थाना पथरिया जिला मुंगेली छ.ग. 2. संजय गढेवाल पिता सिया राम उम्र 42 साल साकिन वर्मा मोहल्ला चकरभाठा थाना चकरभाठा


पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर संतोष कुमार सिंह(भा.पु.से.) के द्वारा जिले में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने एवं जिला को नशामुक्त करने हेतु निजात अभियान चलाया जा रहा है थाना प्रभारी सरकंडा फैजुल होदा शाह द्वारा नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने हेतु विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान जरिये मुखबिर सूचना मिली कि बहतराई नाग नागिन तलाब के पास दो व्यक्ति अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखकर बिक्री हेतु ग्राहक की तलाश कर रहे है सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराकर निर्देशानुसार पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा गया जिनकी तलाशी दौरान आरोपियों के कब्जे से 3 किग्रा. 132 ग्राम मादक पदार्थ गांजा तथा 53500 रुपए नगद रकम जप्त किया गया है। आरोपियों के विरूद्ध 20 बी एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जाकर आरोपियों को गिरफतार किया गया है ।

कार्यवाही में थाना प्रभारी फैजुल होदा शाह, सउनि दिलीप प्रभाकर प्र. आर. विनोद यादव आरक्षक अविनाश कश्यप सोनू पाल मिथलेश सोनवानी, मनीष वाल्मिक का विशेष योगदान रहा । “
**

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर- अभनपुर निवासी कृष्णालाल साहू सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भाटापारा में…
Cresta Posts Box by CP