बिलासपुर- नव पदस्थ एसपी संतोष सिंह ने साफ कर दिया कि बिलासपुर में पुलिस का खौफ दिखेगा और आम आदमी को पीसफुल रहेगा, कोयला ,गुंडे बदमाश के खिलाफ कार्यवाई की जाएगी ट्रैफिक को लेकर संयुक्त प्लान बनाया जाएगा, ट्रैफिक के चालान से दुर्घटना पर लगाम लगती है , लोगो को सुधारने का ट्रैफिक को सुधारने का चालान एक तरीका है, नक्सल इलाके के अनुभव को साझा करते हुए एसपी संतोष सिंह ने कहा कि वंहा विकास के लिए पुलिस की मजबूती जरूरी है सरकारी काम काज और विकास को पुलिस नक्सल इलाकों में पहुंचाने में खास मदद करती पुलिस की मदद से ही नक्सल इलाके में विकास मजबूत हुआ है वंहा लोगो का विश्वास जीता है पहले बड़ी घटनाएं होती थी विकास से इस पर रोक लगी है, नए एसपी ने नशे के खिलाफ भी अभियान चलाने की बात कही है उनका मानना है कि नशे की वजह से अपराध बढ़ रहे है, नए एसपी का मानना है कि थानों में लोगो की शिकायत सुनी जानी चाहिए किसी भी थाने में इस तरह की शिकायत आई तो उसे गंभीरता से लिया जाएगा, थानों लोगो के साथ अच्छा व्यवहार नही करने वालो को नही छोड़ा जाएगा उन पर कार्यवाई होगी।

