-नारायणपुर के एडका में धर्मांतरित ईसाइयों द्वारा आदिवासियों पर प्राणघातक हमला, कई अस्पताल में भर्ती,ग्रामीणों ने राज्यपाल से की शिकायत ।

बिलासपुर- नारायणपुर के एडका में आदिवासियों से मारपीट का मामला सामने आया है मामले में राज्यपाल को शिकायत ग्रामीणों ने की है, जानलेवा हमले में कई आदिवासी घायल हुए है उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है ,मामले को लेकर सर्व आदिवासी समाज के युवा प्रभाग के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष परते ने नारायणपुर एसपी सदानन्द से बात कर दोषियों पर कड़ी कार्यवाई की मांग की है,, साथ ही घटना की कड़ी निंदा की है ,शंका जताई जा रही है कि घटना को अंजाम देने वाले लॉक दूसरे प्रदेश से आये थे। नारायणपुर जिले के जिला मुख्यालय से बारह कि.मी. दूर ग्राम पंचायत एडका के नारायणपुर ग्राम गोरी में नव धर्मांतरित ईसाईयों द्वारा उनकेपास्टरों के नेतृत्व जिनमें लच्छूराम पिता बहादुर पिता मंगतू बोरपाल , प्रेमलाल पिता हीरालाल ताड़ोपाल कानागांव , मोहन डुमसी ग्राम चिपरेल , लच्कूराम पिता सूदू सोपसिंह पिता रजमन पिता गाण्डोराम तेरदूल , विजयकचलाभ पिता दसरू देवगांव , बीस्साय पिता दल्लू देवगांव , सोमराम पिता मनीराम देवगाँव , पूनूराम पिता जग्गू चिपरेल , साधूपिता दुकरू चिपरेल या अन्य सम्मिलित हैं के द्वारा लाठी – डंडों , रॉड तथा बारदार हथियारों से जान से मारने की नियत से हमला किया गया जिनमें मूल जनजातिय संस्कृति के मानने वाले लोगो को घायल अवस्था में प्राण बचाकर भागना पड़ा । इन सभी घायलों को ईलाज हेतु जिला चिकित्सालय नारायणपुर में भर्ती किया गया है , बिगड़ते हुए कानून एवं व्यवस्था के लिए जिला -प्रशासन नारायणपुर जिम्मेदार हैं जिनके ऊपर अतिशीघ्र कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाने की आवश्यकता है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर- नए साल में रतनपुर महामाया के दर्शन के लिए…
Cresta Posts Box by CP