बिलासपुर- प्रतियोगी छात्रों के लिए पढ़ने की एक मात्र सर्वसुविधायुक्त लाइब्रेरी लक्ष्य की दूसरी शाखा का उदघाटन महापौर रामशरण यादव और शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजय पांडे ने किया ,मंगला चौक के पास लक्ष्य की दूसरी शाखा का शुरुवात हुई है इसके पहले टिकरापारा में दयालबंद में इसका सफल संचालन किया जा रहा है ,महापौर रामशरण ने लक्ष्य के दुसरी शाखा के उदघाटन पर संचालक हाफिज कुरैशी के पुत्र आदिल कुरैशी को बधाई दी अजर कहा की इस तरह के सर्वसुविधायुक्त कोचिंग कम प्रिपरेशन स्थान प्रतियोगी परीक्षा के लिये पढ़ाई करने वाले युवाओं को ज्यादा अच्छा माहौल मिलेगा और उनकी प्रतियोगी परीक्षा में जल्दी सफल होने का अवसर मिलेगा इसके लिए मैं कुरैशी परिवार को बधाई देता हूँ,शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजय पांडे ने भी लक्ष्य लाइब्रेरी के नए कांसेप्ट को प्रतियोगियों के लिए बेहतर बताया, लक्ष्य लाइब्रेरी के संचालक आदिल कुरैशी ने बताया कि टिकरापारा की पहली शाखा में प्रतियोगियों को अच्छी मदद मिल रही है यहां हर तरह की जरूरत की पाठ्य सामग्री उपलब्ध कराई जाती है,किसी भी प्रतियोगी परीक्षा के लिये बेहतर तैयारी के लिए लक्ष्य लाइब्रेरी ने सुविधा की शुरुवात की है स्टडी मटेरियल एक जगह पर मिल जाने से और पढ़ने का एसीयुक्त होने के कारण अपने खंड में प्रतियोगी शांत माहौल में बेहतर पढ़ाई कर पाते है साथ ही तैयारी का सभी मटेरियल एक जगह पर उपलब्ध होने से सफलता के चांस बढ़ जाते है। लक्ष्य लाइब्रेरी के उदघाटन अवसर पर कामिल हक समेत कुरैशी परिवार के सभी सदस्य प्रतियोगी परीक्षा में जुटे युवा मौजूद थे।

