बिलासपुर- नए साल में रतनपुर महामाया के दर्शन के लिए सुबह से मंदिर में भीड़ शुरू हो गई ,और ये सिलसिला लगातार जारी रहा ,भीड़ के बावजूद लोगो को आराम से दर्शन करने को मिला ,लोगो परिवार समेत महामाया के दर्शन के लिए पहुंचे ,भीड़ के कारण मुख्य सड़क पर जाम की स्थिति रही ,पुलिस लगातार भीड़ को और ट्रैफिक व्यवस्था को नियंत्रित करने में लगी थी, मंदिर परिसर में भीड़ के बावजूद किसी प्रकार की अव्यवस्था नही दिखी इसकी वजह ये रही कि बेवजह बेरिकेड्स नही बनाये गए जिसकी वजह से लोग परेशान होते, रतनपुर पुलिस की व्यवस्था मंदिर से लेकर सड़क तक नजर आई, पार्किंग स्थल को बड़ा बना दिया गया जिसकी वजह से भी पार्किंग को लेकर अव्यवस्था नही हुई ।नए साल में माँ महामाया के दर्शन के लिए दूर दराज से भी लोग दर्शन को पहुंचे, ज्यादा रोक टोक नही होने की वजह से महामाया के दर्शन में लोगो को परेशानी नही हुई।

