कांग्रेस ने वार्ड 16 ,विष्णु नगर के लिए पार्षद प्रत्याशी की घोषणा की ,
कांग्रेस भवन में शहर अध्यक्ष विजय पांडेय ने वार्ड 16 के लिए श्रीमती अनिता कश्यप को कांग्रेस की प्रत्याशी घोषित किया ,
विजय पांडेय ने कहा कि कांग्रेस से टिकट चाहने वालो की लंबी लाइन थी ,और सभी कांग्रेस के जुझारू साथी है किंतु टिकट किसी एक को ही दी जा सकती है इसलिए पार्टी के वरिष्ठ साथियो से गहन विचार विमर्श करने के बाद ,कांग्रेस पार्टी ने श्रीमती अनिता कश्यप को अपना उम्मीदवार चयन किया और अब श्रीमती अनिता कश्यप कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी होंगी , उनका परिवार हमेशा कांग्रेस के पक्ष में काम करने वाले है और एक वरिष्ठ कांग्रेसी रतन कश्यप की बहू है ,उनका क्षेत्र और समाज में सौहाद्रपूर्ण सम्बन्ध रहा है ,सभी के सुख -दुख में खड़े होने वाले रतन कश्यप की बहू को प्रत्याशी बनाया गया है, वार्ड 16 में कांग्रेस भारी मतों से जीत दर्ज करेगी ।
कार्यक्रम में शहर अध्यक्ष विजय पांडेय, ज़िला अध्यक्ष विजय केशरवानी, शहर विधायक शैलेष पांडेय, पर्यटन मंडल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, रामशरण यादव,प्रदेश , ज़िला सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रमोद नायक, , पूर्व शहर अध्यक्ष नरेंद्र बोलर, सचिव महेश दुबे,कृष्ण कुमार यादव,शेखर मुदलियार,शहर प्रवक्ता ऋषि पांडेय, ब्लाक अध्यक्ष जावेद मेमन, अरविंद शुक्ला, मोती ठारवानी,सुभाष ठाकुर, रतन कश्यप, रेहान रज़ा, नवीन तिवारी,अनिल पांडेय,हिमांशु कश्यप,शंकर कश्यप, अखिलेश बाजपेयी,अर्जुन सिंह,भरत जोशी,कमल गुप्ता, विक्की आहूजा,मनी राम साहू,रामशरण साहू,मोती कुर्रे,दिनेश सूर्यवंशी,आदि उपस्थित थे।

