बिलासपुर- मंगला के डेरी संचालक पिता पुत्र ने काम करने वाले मजदूर पतिराम की बत्ते से पिट पिट कर हत्या कर दी ले दे कर पुलिस ने मामला दर्ज किया पहले डायरी सिविल लाइन फिर सकरी जा कर रुकी वंहा फटाफट पुत्र के साथ एक नौकर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर दिया, जब सिविल लाइन पुलिस ने पिता पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज किया था तो सकरी जाते जाते डायरी में कैसे पुत्र अखिलेश और पिता की जगह एक नौकर के खिलाफ मामला दर्ज हो गया,ये जांच का विषय है।मामले में पुलिस की सक्रियता अच्छी है लेकिन सक्रियता किसी खास वजह से देखी जा रही है ,जानकारों के मुताबिक में गांधी जी भी सक्रिय रहे जिसकी वजह से मामले में कार्यवाई दिखाई गई और एक आरोपी को बचा भी लिया गया।

