एसईसीएल में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर 80 पौधों का रोपण, सीएमडी दूहन ने सपत्नीक लगाए पौधे।

बिलासपुर 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर साऊथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) द्वारा पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प को साकार करते हुए इंदिरा विहार कॉलोनी में 80 पौधों का रोपण किया गया। यह पहल स्वतंत्रता के 80वें वर्ष को प्रकृति संरक्षण और सतत विकास के प्रति प्रतिबद्धता के साथ जोड़ने का संदेश देती है।

पौधरोपण कार्यक्रम में SECL के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक  हरीश दुहन, निदेशक (तकनीकी-संचालन)  एन. फ्रैंकलिन जयकुमार, निदेशक (मानव संसाधन)  बिरंची दास, निदेशक (वित्त)  डी. सुनील कुमार, मुख्य सतर्कता अधिकारी  हिमांशु जैन, निदेशक (तकनीकी-योजना एवं परियोजना) श्री रमेश चंद्र महापात्र, एसईसीएल परिवार की प्रथम महिला एवं श्रद्धा महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती शशि दुहन, उपाध्यक्षागण – श्रीमती अनिता फ्रैंकलिन, श्रीमती इप्सिता दास, श्रीमती हसीना कुमार, श्रीमती विनिता जैन एवं श्रीमती शुभश्री महापात्र सहित मुख्यालय के विभागाध्यक्षों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

इस अवसर पर CMD SECL  हरीश दुहन ने कहा कि “80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर SECL परिवार ने एक हरित पहल करते हुए 80 पौधों का रोपण किया है। यह केवल पौधरोपण का कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, स्वस्थ और हरित पर्यावरण सुनिश्चित करने का हमारा संकल्प है। विकास और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन स्थापित करते हुए SECL सतत एवं उत्तरदायी खनन की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है।”
उन्होंने कहा कि SECL ऊर्जा सुरक्षा के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण, जैव-विविधता संवर्धन और हरित पहलों को भी समान महत्व दे रहा है। खनन क्षेत्रों में पुनर्वास, भूमि पुनर्विकास, पौधरोपण तथा इको-पार्क जैसी पहलों के माध्यम से कंपनी खनन के बाद भूमि को पर्यावरणीय एवं सामाजिक उपयोग के लिए विकसित करने की दिशा में कार्यरत है।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पौधों की देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लेते हुए पर्यावरण के प्रति अपनी सामूहिक जिम्मेदारी को दोहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर,15, अगस्त के पुलिस परेड मैदान के कार्यक्रम में विधायक…
Cresta Posts Box by CP