शासकीय प्राथमिक शाला में पार्षद अब्दुल खान ने मनाया बाल दिवस

बिलासपुर – शासकीय प्राथमिक शाला गणेश नगर वार्ड क्रमांक 46 चूचूहियापारा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बाल दिवस एवं न्योता भोज का आयोजन

शासकीय प्राथमिक शाला चूचूहियापारा में दिनांक 14 नवम्बर को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती के अवसर पर बाल दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ बच्चों के प्रति प्रेम, स्नेह एवं उनके सर्वांगीण विकास के संदेश के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय में विशेष न्योता भोज का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने बड़े ही उत्साह के साथ सहभागिता की।

कार्यक्रम के दौरान वार्ड पार्षद  इब्राहीम खान द्वारा विद्यार्थियों को आकर्षक उपहार भेंट किए गए जिससे बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह देखते ही बन रहा था। इस अवसर पर शिक्षकों एवं विद्यार्थियों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिन्होंने उपस्थित अतिथियों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम में विद्यालय में पूर्व में अध्यापन कार्य कर चुके शिक्षक  जे. पी. त्रिपाठी   भूपेंद्र सिंह बनाफर सर एवं श्रीमती अपराजिता शुक्ला मैडम की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही वार्ड पार्षद  इब्राहीम खान  राज बंजारे जी एवं विद्यालय के समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे।

सभी अतिथियों ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम ने बच्चों के लिए खुशियों, उमंग और यादगार पलों का सुंदर अवसर प्रदान किया।

अंत में विद्यालय परिवार द्वारा सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। इस प्रकार बाल दिवस का यह आयोजन आनंद, अपनत्व, सम्मान एवं उल्लास के वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *