*80 वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाओं के साथ बिलासपुर पुलिस के कर्मठ जवानों का सम्मान*
*सम्मान के साथ स्वंत्रता दिवस के अवसर पर देश भक्ति गीत के रंग में रंगा बिलासपुर पुलिस परिवार*
*स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सम्मान पाकर उत्साहित हुए अधिकारी कर्मचारी*
बिलासपुर, 15 अगस्त 2026।
80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर चेतना हाल, पुलिस लाइन बिलासपुर में देशभक्ति, उत्साह एवं गौरवपूर्ण वातावरण में बिलासपुर पुलिस के कर्मठ एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं उप महानिरीक्षक रजनेश सिंह ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती वंदना सिंह के साथ उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती मधुलिका सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहरी) पंकज पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) रामगोपाल करियारे, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली गगन कुमार आईपीएस, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन परमेश्वर तिलकवार, नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा तिलेश्वर प्रसाद यादव, एसडीपीओ सुदीप सरकार, एसडीपीओ कोटा श्रीमती नूपुर उपाध्याय, डीएसपी लाइन श्रीमती मंजुलता केरकेट्टा, डीएसपी आईयूसीएडबल्यू अनिता नाग, रक्षित निरीक्षक भूपेंद्र कुमार गुप्ता सहित अन्य पुलिस अधिकारी-कर्मचारी एवं पुलिस परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।
कर्तव्यनिष्ठा एवं उत्कृष्ट पुलिसिंग के लिए 83 अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित किया गया।
सम्मानित पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा एयरपोर्ट सुरक्षा, न्यायालयीन कार्य, अपराध निराकरण, NDPS प्रकरणों की उत्कृष्ट विवेचना, डायल-112, CCTVNS/CCTNS संचालन, VIP सुरक्षा, कानून-व्यवस्था, बीट सिस्टम, आसूचना संकलन, गंभीर अपराधों के आरोपियों की गिरफ्तारी, प्रशासनिक कार्य एवं पुलिस नियंत्रण कक्ष सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य किया गया।
जिसमें उप पुलिस अधीक्षक पंकज अवस्थी को एयरपोर्ट सुरक्षा व्यवस्था एवं उच्च न्यायालय संबंधी दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन,निरीक्षक श्रीमती श्वेता मिश्रा गौरेहा — उच्च न्यायालय में गृह (पुलिस) विभाग से संबंधित न्यायालयीन कार्यों का उत्कृष्ट निर्वहन, निरीक्षक श्री प्रदीप आर्य — संपत्ति बरामदगी एवं अपराधों के निराकरण में उत्कृष्ट कार्य,निरीक्षक राहुल तिवारी — डायल-112 के सुव्यवस्थित संचालन में उत्कृष्ट योगदान,उप निरीक्षक इन्द्रनाथ नायक एवं सहायक उप निरीक्षक विदेशी राम साहू — NDPS के दो प्रकरणों में उत्कृष्ट विवेचना कर आरोपियों को न्यायालय से सजा दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान, उप निरीक्षक (अ) संजय रावत एवं उप निरीक्षक (अ) शंकर कश्यप — IG बिलासपुर रेंज कार्यालय में सौंपे गए दायित्वों का पूर्ण निष्ठा, लगन एवं तत्परता से निर्वहन, सहायक उप निरीक्षक गौरीशंकर बघेल — रीडर प्रथम शाखा एवं अपराध पर्यवेक्षण संबंधी कार्यों का उत्कृष्ट निर्वहन, उप निरीक्षक (अ) श्रीमति प्रांतिका भारद्वाज — स्थापना शाखा एवं फंड सहायक के रूप में कार्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन, सहायक उप निरीक्षक (अ) श्रीमती वंदना कौशिक — अवकाश शाखा के कार्यों का उत्कृष्ट निर्वहन,सहायक उप निरीक्षक (अ) आदित्य शर्मा — सहायक लिपिक प्रथम के कार्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन,सहायक उप निरीक्षक (अ) मो. रमजान — रीडर द्वितीय शाखा एवं अपराध पर्यवेक्षण संबंधी कार्यों का उत्कृष्ट निर्वहन सहित निरीक्षक. वाय.के. नाग,उप निरी. पिल्लू राम मण्डावी, सउनि. इन्दल पाटले ,सउनि सुरेन्द्र तिवारी, आरक्षक बांके बिहारी, आरक्षक दीर्घपाल कुरे, आरक्षक कमल किशोर शर्मा ,आरक्षक परस राम कश्यप,प्रधान आरक्षक बलदेव सिंह,प्रधान आरक्षक किशन लाल नवरंग,प्रधान आरक्षक दिनेश सिंह,प्रधान आरक्षक अर्जुन शर्मा, आरक्षक मोहन धुरी एवं आरक्षक मुकेश आर. निराला, आरक्षक डिकेश साहू, आरक्षक रविशंकर ध्रुव एवं आरक्षक सुखदेव कश्यप,आरक्षक प्रेम उपाध्याय ,आरक्षक शोभाराम पटेल,आरक्षक पूरन साहू,आरक्षक वन कुमार पटेल,आरक्षक बोधूराम कुंभकार,आरक्षक गोकुल जांगड़े, आरक्षक विश्वदीप खूंटे , आरक्षक दुर्गेश प्रजापति ,आरक्षक विवेक राय, आरक्षक रूपलाल चंद्रा, आरक्षक शरद साहू एवं आरक्षक प्रकाश जगत, आरक्षक धर्मेन्द्र साहू, आरक्षक पुन्नी खांडे,आरक्षक सुनील कुमार सिंह एवं आरक्षक संतोष मरकाम,आरक्षक अजय शर्मा,आरक्षक कृष्ण कुमार बिंझवार, आरक्षक ओमप्रकाश खुटे, आरक्षक भागवत चंद्राकर, आरक्षक गोवर्धन शर्मा, आरक्षक सुनील पटेल, आरक्षक राजकुमार एवं आरक्षक नरेश निराला,आरक्षक देवानंद चंद्राकर, आरक्षक रविशंकर यादव एवं आरक्षक प्रशांत सिंह, आरक्षक आशीष राठौर एवं आरक्षक वीरेन्द्र राजपूत, आरक्षक ईश्वर प्रसाद चंद्रा एवं आरक्षक प्रदीप पाण्डेय, आरक्षक मनोज साहू (डॉग हैंडलर) , आरक्षक भारत सिंह आर्मो, आरक्षक चालक गुरुवार सिंह ,महिला आरक्षक हेमलता साहू, आरक्षक नोहर प्रसाद साहू एवं आरक्षक विनोद साहू , प्रधान आरक्षक अरुण कुमार दास,प्रधान आरक्षक संदीप यादव, आरक्षक संजय कौशिक, महिला आरक्षक रश्मि तिवारी एवं महिला आरक्षक सी.एच. ज्योतिर्मयी,प्रधान आरक्षक संतोष अवस्थी, आरक्षक राकेश यादव, आरक्षक दीपक तिग्गा , आरक्षक देवेन्द्र साहू,आरक्षक विश्वनाथ ध्रुव ,आरक्षक ऋषभ हैडलेस्कर,आरक्षक दीपक घोष एवं
आरक्षक शैलेंद्र सिंह,महिला आरक्षक नेहा पांडे,महिला आरक्षक देवी यादव एवं महिला आरक्षक उत्तरा राजपूत को प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए सपरिवार सम्मानित किया ।
समारोह में पुलिस परिवार के सदस्यों द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत गीतों की प्रस्तुतियां दी गईं, जिससे पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति एवं उत्साह से भर गया। पुलिस परिवार की प्रतिभाओं ने उपस्थित लोगों का उत्साह बढ़ाया। विशेष रूप से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं उप महानिरीक्षक रजनेश सिंह ने भी गीत गायन में सहभागिता कर पुलिस परिवार के साथ आत्मीयता का परिचय दिया।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं उप महानिरीक्षक रजनेश सिंह ने सम्मानित पुलिसकर्मियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा किए जा रहे बेहतर कार्य से न केवल बिलासपुर पुलिस की प्रतिष्ठा बढ़ती है, बल्कि “आप लोगों के बेहतर कार्य करने से मेरी वर्दी की शान और बढ़ती है।”
उन्होंने सभी सम्मानित पुलिसकर्मियों की कर्तव्यनिष्ठा एवं समर्पण की सराहना करते हुए भविष्य में भी पूरी निष्ठा, अनुशासन, तत्परता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
पुलिस परिवार को बताया बिलासपुर पुलिस का अभिन्न अंग
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने पुलिस परिवार के सदस्यों के साथ आत्मीयता से समय बिताया तथा सम्मानित पुलिसकर्मियों एवं उनके परिवारजनों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। उन्होंने पुलिस परिवार को बिलासपुर पुलिस का अभिन्न अंग बताते हुए उनके सहयोग एवं योगदान की सराहना की।
समारोह के अंत में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं उप महानिरीक्षक रजनेश सिंह ने सभी अधिकारी-कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा बिलासपुर पुलिस के उज्ज्वल, सशक्त एवं बेहतर भविष्य की कामना की।बिलासपुर पुलिस परिवार ने देशभक्ति, कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं आपसी सौहार्द के साथ 80वें स्वतंत्रता दिवस को उत्साह एवं गौरव के साथ मनाया।