मंत्री रुद्र गुरु के कार्यक्रम में दिखाया काला झंडा ,मंत्री ने कहा बीजेपी द्वारा प्रायोजित है,तखतपुर विधानसभा के कार्यक्रम में घटना।

बिलासपुर- तखतपुर विधानसभा के तुरकडीह में जयंती कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे पीएचई मंत्री रुद्र गुरु को आरक्षण को लेकर कुछ युवकों ने काला झंडा दिखा दिया ,इसको लेकर समर्थकों और मंत्री द्वारा पुलिस की व्यवस्था पर नाराजगी जाहिर की है ,पत्रकारो से चर्चा में मंत्री रुद्र गुरु ने कहा कि केंद्र सरकार जनगणना नही करा रही है जैसे जनगणना होगी भूपेश बघेल की सरकार जितना प्रतिशत आएगा दिया जाएगा ,जलजीवन मिशन के लिए केंद्र सरकार द्वारा राशि देने का आरोप लगाते हुए कहा कि हमारी सरकार अपनी राशि से ये काम पूरा कर रही है ,मंत्री रुद्र गुरु ने समाज केलोगों को भरोसा दिलाया कि वो मंत्री होने के साथ समाज के गुरु भी इसलिए किसी का अहित नहीं होने देंगे।

पहले सीएम और अब मंत्री के दौरे में काला झंडा दिखा दिया ,तमाम पुलिस की सुरक्षा बीच ये घटना घट गई, ,सूत्रों के मुताबिक प्रदर्शनकारियों के कारण मंत्री को जल्दी से गाड़ी में बैठकर निकले। मंत्री और उनके समर्थक ने पुलिस की व्यवस्था पर सवाल उठाया है,तखतपुर विधानसभा में हुई इस घटना को लेकर तरह तरह की चर्चा हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर- बिलासपुर लोकसभा के दौरे में आये पूर्व सीएम रमन…
Cresta Posts Box by CP