सुरक्षा में सेंध ,विदेश से सोना महाराष्ट्र पहुंच गया,रेसुब, नागपुर, रायपुर की टीम ने ट्रेन में लगभग दो करोड़ का सोना पकड़ा, तस्करों का नेटवर्क जायद मजबूत, कही ऐसा तो नहीं तस्करों ने छोटा माल पकड़ाकर बड़ा पार कर दिया।

*रेलवे सुरक्षा बल क्राइम ब्रांच की कार्रवाई : 1.242 किलोग्राम विदेशी सोना जब्त, दो व्यक्ति गिरफ्तार*

*बरामद विदेशी सोने की अनुमानित कीमत लगभग 1.96 करोड़ रुपये*

बिलासपुर, 13 अगस्त 2026:

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रेलवे सुरक्षा बल की क्राइम ब्रांच रायपुर एवं नागपुर की टीम ने राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई), नागपुर की टीम के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए गाड़ी संख्या 12262 हावड़ा-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस में विदेशी सोने की तस्करी के मामले का पर्दाफाश किया है। संयुक्त टीम ने कार्रवाई के दौरान दो व्यक्तियों को लगभग 1.242 किलोग्राम विदेशी सोने, जिसमें 7 सोने के बिस्किट एवं 1 सोने की छड़ शामिल है, के साथ पकड़ा। बरामद सोने की अनुमानित कीमत लगभग 1.96 करोड़ रुपये है।

रेलवे सुरक्षा बल क्राइम ब्रांच नागपुर के निरीक्षक को विश्वसनीय सूत्र से सूचना प्राप्त हुई थी कि उक्त ट्रेन में दो व्यक्ति विदेशी सोना लेकर यात्रा कर रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए रेलवे सुरक्षा बल क्राइम ब्रांच नागपुर द्वारा तत्काल रेलवे सुरक्षा बल क्राइम ब्रांच रायपुर को सूचित किया गया तथा डीआरआई, नागपुर की टीम के साथ संयुक्त रूप से कार्रवाई की योजना बनाई गई।

सूचना के आधार पर संयुक्त टीम द्वारा रायपुर से नागपुर तक ट्रेन में सघन जांच एवं निगरानी अभियान चलाया गया। जांच के दौरान भंडारा एवं नागपुर के बीच B-12 कोच में दो संदिग्ध व्यक्तियों को चिन्हित कर उनकी तलाशी ली गई, जिसमें उनके कब्जे से लगभग 1.242 किलोग्राम विदेशी सोना बरामद हुआ। बरामद सोने में 7 बिस्किट एवं 1 सोने की छड़ शामिल थी, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 1.96 करोड़ रुपये आंकी गई है।

आवश्यक कार्रवाई के उपरांत दोनों व्यक्तियों को बरामद सोने सहित डीआरआई, नागपुर को सुपुर्द कर दिया गया। दोनों आरोपियों के विरुद्ध Customs Act, 1962 की धारा 135 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। मामले की विस्तृत जांच डीआरआई, नागपुर, महाराष्ट्र द्वारा की जा रही है।

इस कार्रवाई में रेलवे सुरक्षा बल क्राइम ब्रांच नागपुर एवं रायपुर की टीम की सतर्कता, त्वरित सूचना-साझाकरण एवं प्रभावी समन्वय की महत्वपूर्ण भूमिका रही। रेलवे सुरक्षा बल द्वारा रेल परिसरों एवं ट्रेनों के माध्यम से अवैध एवं प्रतिबंधित वस्तुओं की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार सतर्कता एवं जांच अभियान चलाए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
*बिलासपुर में 100 बिस्तरीय ईएसआईसी अस्पताल की स्वीकृति पूर्व विधानसभा…
Cresta Posts Box by CP