विधायक धरम लाल कौशिक ने सौ बिस्तर अस्पताल के लिए मनसुख मांडवीय का जताया आभार।

*बिलासपुर में 100 बिस्तरीय ईएसआईसी अस्पताल की स्वीकृति पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक धरम लाल कौशिक ने पीएम मोदी एवं केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया एवं सीएम साय का जताया आभार*

*श्री. कौशिक ने इसे श्रमिकों के लिए ऐतिहासिक सौगात बताया*

 भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार तथा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री  डॉ. मनसुख मांडविया जी ने ईएसआईसी निगम की 198वीं बैठक दिनांक 30.06.2026 में बिलासपुर जिले में 5 एकड़ भूमि पर 100 बिस्तरीय ईएसआईसी अस्पताल की स्थापना को सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान कर दी है। इसकी सूचना केंद्रीय मंत्री जी द्वारा दिनांक 27 जुलाई 2026 को छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य एवं श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन जी को प्रेषित पत्र के माध्यम से दी गई है।

इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक *धरमलाल कौशिक* ने प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया जी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं प्रदेश के श्रम मंत्री  लखन लाल देवांगन का हृदय से आभार व्यक्त किया। यह विशेष रूप से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय,  लखन लाल देवांगन द्वारा केंद्र सरकार को पत्र लिखकर बिलासपुर में ईएसआईसी अस्पताल की आवश्यकता को मजबूती से रखा जिसे बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक द्वारा समक्ष में केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडावीया  से भेंट कर कार्य कि स्वीकृति हेतु निवेदन किया गया इन सभी के निरंतर प्रयासों और केंद्र सरकार की सकारात्मक पहल से आज बिलासपुर को यह बड़ी सौगात मिली है।

इस अवसर पर श्री कौशिक ने कहा कि बिलासपुर एक प्रमुख औद्योगिक केंद्र है। यहां हजारों कारखानों, उद्योगों और असंगठित क्षेत्र में कार्यरत श्रमिक अपने परिवार सहित निवास करते हैं। अब तक ईएसआईसी हितग्राहियों को विशेषज्ञ इलाज के लिए अन्य शहरों पर निर्भर रहना पड़ता था। 100 बिस्तरीय अस्पताल की स्थापना से श्रमिकों और उनके आश्रितों को उनके ही जिले में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं, आपातकालीन सेवा, प्रसूति, शल्य चिकित्सा एवं विशेषज्ञ परामर्श सुलभ हो सकेगा। इससे न केवल उपचार में लगने वाला समय और खर्च बचेगा, बल्कि श्रमिकों का जीवन स्तर भी बेहतर होगा।यह अस्पताल केवल स्वास्थ्य सेवा का केंद्र नहीं होगा, बल्कि प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से क्षेत्र में रोजगार के नए द्वार भी खोलेगा। डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिकल और सहायक सेवाओं में स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेगा। उन्होंने पुनः केंद्र और राज्य सरकार के नेतृत्व को धन्यवाद देते हुए विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि सभी जनप्रतिनिधियों के सहयोग से इस अस्पताल का निर्माण शीघ्र प्रारंभ कर इसे अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त किया जाएगा, ताकि बिलासपुर संभाग के लाखों परिवार इसका लाभ ले सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
*बड़े सपने देखें और कड़ी मेहनत से उन्हें साकार करें…
Cresta Posts Box by CP