ब्रेकिंग- टी एस सिंह ने कांग्रेस में विभाजन की लाइन खींच दी,अभी उनसे कोई बात नही हुई ,जैसे ही कांग्रेस छोड़ेंगे तो बात होगी।पूर्व सीएम रमन सिंह

बिलासपुर- बिलासपुर लोकसभा के दौरे में आये पूर्व सीएम रमन सिंह ने कहा कि टी एस सिंहदेव के बयान से साफ हो गया कि कांग्रेस में विभाजन तय है ,अभी टी एस सिंहदेव से कोई चर्चा नही हुई है उनके कांग्रेस छोड़ने के बाद चर्चा होगी अभी तो वे कांग्रेस में है,पार्टी के निर्देश ओर लोकसभाक्षेत्र में दौरे में आये पूर्व सीएम ने दो दिन बिलासपुरके रुकेंगे पहले दिन मस्तूरी विधानसभा के दौरे पर है दूसरे दिन बेलतरा का दौरा करेंगे, छत्तीसगढ़ भवन में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि टिकट का फैसला पार्टी हाईकमान करेगा ।आरक्षण को लेकर कहा कि हमने नियम बनाया था राज्य सरकार उसे कोर्ट में स्टैंड नही कर पाई, नियम विरुद्ध आरक्षण बनाये जामे के सवाल को पूर्व सीएम टाल गये।पूर्व सीएम ने पूर्व मंत्री राजेश मूढत के सीडी बनाये जाने के करण ईडी के छापे की बात कही है। छत्तीसगढ़ में अगली सरकार बीजेपी के बनने का दावा करते हुए रमन सिंह ने कहा कि तीसरी बार मोदी पीएम बनेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर -छत्तीसगढ़ भाजपा 2023 की विधानसभा चुनाव और 2024 के…
Cresta Posts Box by CP