बिलासपुर। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, छत्तीसगढ़ के ऑपरेशन सिपाही रक्षा-सूत्र अभियान के तहत विकासखंड बिल्हा के शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों ने देश के वीर सैनिकों के लिए लगभग 10 हजार राखियां एवं शुभकामना संदेश तैयार कर भेजे जा चुके है। पूर्व के 5 अगस्त को 4100 राखियां भेजी गई थी।
बिलासपुर 14 अगस्त विकासखंड शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र कौशिक, सहायक खंड शिक्षा अधिकारी दीप्ति गुप्ता एवं मुकेश अग्रवाल ने संकलित राखियां एवं संदेश भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संगठन आयुक्त डॉ पूनम सिंह प्रतिनिधियों को सौंपे। अभियान विकासखंड के विद्यालयों में 15 अगस्त तक जारी रहेगा। यह अभियान विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, सेवा, अनुशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने का प्रेरणादायी प्रयास है। विद्यार्थियों ने संदेश के माध्यम से सैनिकों के प्रति सम्मान, स्नेह और कृतज्ञता व्यक्त की। इस मौके पर करमा हा से प्राचार्य आलोक पांडेय, महमंद संकुल से व्याख्याता लता सोनी एवं शिक्षकगण उपस्थित थे।