बिलासपुर- शासकीय स्कूली मद के शासकीय रूपयों का आहरण करने वाले शासकीय शिक्षकों के विरूद्ध थाना रतनपुर में किया गया अपराध पंजीबद्ध ।। रकम 7771932 रूपये की घोखधडी । प्रार्थी दिनेश कुमार कौशिक ( जिला शिक्षा अधिकारी ) थाना रतनपुर आकर लिखित आवेदन पत्र पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि शा ० उ ० मा ० शा ० बेलतरा के प्यारे लाल मरावी तत्कालिन प्राचार्य पी.एल. कुर्रे तत्कालिन व्याख्याता , कैलाश सूर्यवंशी तत्कालिन सहायक ग्रेड -2 शासकीय उच्च माध्य . विद्यालय बेलतरा के बिल रजिस्टर एवं आन – लाईन ई बिल के सघन अवलोकन करने में पाया कि दिनांक 02/11/2018 से 21/10/2019 के मध्य में कुल रूपये 77.71,932 / – ( सतहत्तर लाख इकत्तर हजार नौ सौ बत्तीस रूपये ) का भुगतान / आहरण किया गया है । जिसका कोई भी वित्तीय अभिलेख संस्था शा ० उ ० मा ० शा ० बेलतरा में उपलब्ध नहीं होना पाया गया । प्यारे लाल मरावी तत्कालीन प्रभारी प्राचार्य का करोना काल में दिनांक 22/05/2021 को निधन हो चुका है । शासकीय उच्च माध्य . विद्यालय बेलतरा के दोषी अधिकारी / कर्मचारियों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज करने का कष्ट करें । कि रिपोर्ट पर थाना रतनपुर में अपराध क्रमांक 709/2022 धारा 409,420,34 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया । नाम आरोपी 1. प्यारे लाल मरावी तत्कालिन प्राचार्य शासकीय उच्च माध्य . विद्यालय बेलतरा थाना रतनपुर । 2. पी . एल . कुरै तत्कालिन व्याख्याता शासकीय उच्च माध्य . विद्यालय बेलतरा थाना रतनपुर । 3. कैलाश सूर्यवंशी तत्कालिन सहायक ग्रेड -2 शासकीय उच्च माध्य . विद्यालय बेलतरा थाना रतनपुर।

