बिलासपुर-बिल्हा में गुरुघासीदास जयंती कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आरक्षण को लेकर बीजेपी पर जमकर हमला बोला ,कहा कि उनकी सरकार एसटी एससी को उनका आरक्षण देना चाहती है जो आंकड़े सरकार को मिले उसके हिसाब से उनकी सरकार ने आरक्षण बिल पास करके राज्यपाल को भेज दिया बीजेपी पास नही होने दे रही है, केंद्र सरकार 2021 का गाड़ना क्यों नही करवा रही क्योंकि वो व्व एसटी एससी को आरक्षण नही देना चाहती ,रेल्वे ट्रेन बंद करके एसटी एससी वर्ग की नौकरी छीन रहा है इसके खिलाफ एक बीजेपी का नेता नही बोल रहा है, बाल्को बिक गया नगरनार शुरू नही कर रहे रेल, हवाई जहाज, सेल सब का निजीकरण हो रहा है ,एसटी वर्ग की के आंकड़े आरक्षण में सतनाम लिखने की वजह सभी कम हुआ है ,अगर समाज फिर से गाड़ना के लिए कहेगा तो सरकार फिर से गणना करा लेगी। मुख्यमंत्री ने धान खरीदी को लेकर कहा कि इतने बड़े धान खरीदी में कंही कोई शिकायत नहीं है रमन सिंह कंही से फाटे बोरे को लेकर जरूर टिवट कर रहे थे लेकिन भेट मुलाकात में किसी किसान ने मुझसे शिकायत नही की देश मे कंही भी 25 सौ में धान नही खरीदा जाता, अगली बार 2640 मे धान खरीदेंगे धान खरीदी से लोग शहर छोड़कर गांव की तरफ जा रहे है ,मुख्यमंत्री में समाज को सामुदायिक भवन के लिए एक करोड़ और सतनामी समाज के दो गुरुद्वारे को तीस तीस लाख देने की घोषणा की।मुख्यमंत्री ने सभा मे ग्रामीण से कहा कि बाबा मन ल दान देथो मैं ह पैरा दान करे बार कहत हों पैरा दान करके गुरुघासीदास गोरक्षा के बात के पालन करौ,पैरा जलाए से पर्यावरण ल भी नुकसान होथे गौठान में पैरा दान करहु त गाय के सेवा होही। कार्यक्रम में समाज के महंत ,पर्यटन मंडल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, महापौर रामशरण यादव सहकारी बैंक के अध्यक्ष प्रमोद नायक, सभापति शेख नजरुदीन, पंचू सूर्यवंशी, सुनील सोनकर मंडी अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला, अभय नारायण सहित अन्य कांग्रेस नेता मौजूद थे।

