बिलासपुर, हाईकोर्ट ने जग्गी हत्याकांड के आरोपी पूर्व अमित जोगी को तीन सप्ताह का समय सरेंडर के लिए दिया है। काफी लंबा समय अमित जोगी को मिला , तमाम तरह केकरणो के बीच सुनवाई हाईकोर्ट में हुई और अमित जोगी को राहत नहीं मिली जोगी शासन काल में वीसी शुक्ला के खास सतीश जग्गी की मौदहापारा थाने के पास 4जून 2003को गोली मारकर हत्या कर दी गई शूटर चिमन सिंह को हत्या के लिए किराए से लाया गया ,पिता की हत्या के दोषियों को सजा दिलाने सतीश जग्गी 23साल से लड़ रहे है , सुप्रीम कोर्ट हाईकोर्ट के बाद मामला फिर हाईकोर्ट के पास आया है हाईकोर्ट की डीबी ने सीबीआई के याचिका पर अमित जोगी को सरेंडर करने का आदेश दिया हैं हालांकि इसके लिए कोर्ट ने तीन हफ्ते का समय दिया है लेकिन अब अमित जोगी को सरेंडर करना ही पड़ेगा।
