
बिलासपुर शहर कांग्रेस अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा और ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री ने संयुक्त प्रेस वार्ता में आरोप लगाया कि महंगाई के कारण आम आदमी की स्थिति अच्छी नहीं है केंद्र सरकार का महंगाई पर नियंत्रण नहीं है जो खाद्य तेल सत्तर साल में खाद्य तेल सत्तर किलो पहुंच भाजपा सरकार में 15साल में 2सौ रूपये किलो पहुंच गया है।
मोदी सरकार की आर्थिक कुप्रबंधन और कूटनीतिक विफलता के कारण महंगाई बढ़ गयी – कांग्रेस
मोदी सरकार के आर्थिक कुप्रबंधन और कूटनीतिक विफलता के कारण महंगाई बढ़ गयी है।
मोदी सरकार ने एक बार फिर कमर्शियल गैस के दाम में 195 रू. की बढ़ोतरी कर दिया। इसके पहले तीन महीने में कमर्शियल गैस के दाम में 525 रू. की बढ़ोतरी हुई थी, ।
पिछले हफ्ते ही मोदी सरकार ने घरेलू गैस के दाम में 62 रू की बढ़ोतरी कर दिया।
सरकार ने खूब वाहवाही लिया कि पेट्रोल, डीजल पर एक्साइज कम कर दिया भाजपा नेता इसको सरकार की बड़ी राहत प्रचारित कर रहे थे लेकिन आज ही पेट्रोल के दाम में 1 रू. से अधिक की बढ़ोतरी अलग-अलग राज्यों में हुई है।
नायरा के पेट्रोल पंप में तो यह बढ़ोतरी 4 रू. की है।
एवीएशन के पेट्रोल मे भी बढ़ोतरी कर दर्दी गयी जिससे हवाई यात्रा भी महंगी हो गई।
खाद्य तेल, मावा, राशन सामग्री सभी के दाम बेतहाशा बढ़ गये है। दूध के दाम भी बढ़ गये।
आम आदमी के किचन का बजट मोदी सरकार ने बढ़ा दिया है। खाद्य तेल को 70 रुपए प्रति लीटर तक पहुंचने में 70 साल लग गए थे, लेकिन मोदी राज के चंद दिनों में ही 200 पार हो गया। घरेलू गैस सिलेंडर जो भाजपाइयों को 400 रुपए में महंगा लगता था, उसे 900-1000 तक पहुंचा दिए,
कर्मिशयल गैस सिलेण्डर के दाम आज से 1580 से बढ़कर 1691 हो गया है। भाजपा
सरकारों को जनता के मुद्दों से कोई सरोकार नहीं है
भारतीय जनता पार्टी की सरकार में आम आदमी का जीवन स्तर दिनों दिन खराब हुआ है,
सारी राहत और रियायत केवल भाजपाइयों के पूंजीपति मित्रों के लिए है, देश के संसाधन,
सार्वजनिक उपक्रम उन्हीं पर लुटाए जा रहे हैं, आम जनता इस महंगाई में परिवार पालने के लिए संघर्ष कर रहा है।
मनमोहन सिंह के नेतृत्व में पूर्ववर्ती यूपीए की सरकार ने मनरेगा के नाम से रोजगार की
कानूनी गारंटी का प्रावधान किया था जिसे मोदी सरकार ने महज योजना में परिवर्तित कर गरीबों का रोजगार का हक छीन लिया है, आम जनता की कमाई लगातार घट रही है,
देश के संसाधनों पर मोदी के पूंजीपति मिन्त्रों का एकाधिकार स्थापित किया जा रहा है, देश में आर्थिक असमानता सरकार की गलत नीतियों की वजह से ही बढ़ रहा है,
बेलगाम महंगाई से आम जनता का जीना मुश्किल हो गया है।
महंगाई आम जनता के लिए भाजपा निर्मित आपदा बन चुकी है, रेलवे की टिकट से लेकर स्कूल,
कॉलेजों की फीस तक सब कुछ कई गुना बढ़ चुका है।
बरकार के संरक्षण में तरह-तरह के सेवा शुल्क लगाकर बैंक, आम खातेधारकों को खुलेआम लुट रही है।
बेल, डीजल से लेकर दैनिक उपभोग की वस्तुओं की कीमतों में अप्रत्याशित वृद्धि ने आम ता का बजट बिगाड़ दिया है।
प्रेस वार्ता में अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा, महेंद्र गंगोत्री के अलावा विजय पांडे, रामशरण यादव प्रमोद नायक उपस्थित।
