
बिलासपुर,, वार्ड 60और62में पानी की भारी समस्या है गंदा पानी आने से लोग परेशान है , एक भाजपा के विजय ताम्रकार का वार्ड है दूसरा कांग्रेस के राजेश शुक्ला का वार्ड है विजय ताम्रकार तो लोगों के लिए जूझते नहीं दिखे लेकिन कांग्रेस पार्षद राजेश शुक्ला लोगो को पानी मिले इसके लिए निगम अधिकारियों से मिन्नते करते रहे , पार्षद राजेश शुक्ला ने नगर निगम के अधिकारियों को बताया कि उनके वार्ड में गंदा पानी आ रहा है , पानी की सप्लाई भी नहीं है , लोग गर्मी में पीने के पानी के लिए परेशान हों रहे है , पार्षद राजेश शुक्ला ने बताया कि सुबह सात बजे शिकायत की गई थी,साढ़े बारह बजे निगम के कर्मी पहुंचे लेकिन पानी की व्यवस्था नहीं हुई। गर्मी में हर बार पानी की किल्लत होती है लेकिन निगम की कोई तैयारी नहीं रहती लोग परेशान होते रहते है करोड़ों रुपए स्मार्ट सीटी के नाम पर खर्च हो गए लेकिन पीने के पानी के लिए हर बार जूझना पड़ता है, नगर निगम गर्मी में पानी के लिए तत्काल काम नहीं कर रहा है जबकि सीएम और डिप्टी सीएम दोनों का निर्देश है कि पानी की व्यवस्था तुरत करने के निर्देश है।
