महंगाई का असर, भाजपा के प्रेस कॉन्फ्रेंस में नाश्ता मेंनू पैक डब्बा हुआ छोटा,क्वांटिटी घटी, खर्चे में कटौती,लेकिन भाजपा नेता बोले भारत से ज्यादा महंगाई, पाकिस्तान,बंगलादेश, भूटान,नेपाल, सहित दूसरे देश में ।
महंगाई का असर, भाजपा के प्रेस कॉन्फ्रेंस में नाश्ता मेंनू पैक डब्बा हुआ छोटा,क्वांटिटी घटी, खर्चे में कटौती,लेकिन भाजपा नेता बोले भारत से ज्यादा महंगाई, पाकिस्तान,बंगलादेश, भूटान,नेपाल, सहित दूसरे देश में ।
बिलासपुर, महंगाई का असर भाजपा के प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी दिखने लगा है ,इसमेर कटौती की गई। दो तरीके से कटौती हुई है, पहला प्रेस कांफ्रेंस खाने के समय नहीं नाश्ते के समय ली जा रही है, अंदरूनी भाजपा के अंदरूनी सूत्रों के मुताबिक महंगाई के चलते खर्च में कटौती है, दूसरा महंगाई की वजह से प्रेस कॉन्फ्रेंस में नाश्तेतका डब्बा छोटा कर दिया गया है, स्वाभाविक बात है कि जब डब्बा छोटा हुआ है तो डब्बे के अंदर का मेन्यू भी घटा होगा ,ये महंगाई का असर है पहले सौ रुपए के आस पास का नाश्ता प्रेस वार्ता में दिया जाता था लेकिन अब प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीस रुपए का नाश्ता आता है, जिला भाजपा कार्यालय महंगाई के चलते पत्रकारों के नाश्ते में कटौती करके चल रहा, भाजपा के कार्यक्रमों में ड्राई फ्रूट का नाश्ता नेताओं के लिए आता उसमें महंगाई नहीं नजर आती, हालांकि कोई भी मिडिया का साथी नाश्ता करने नहीं जाता, खबर के कवरेज के लिए जाता है, लेकिन महंगाई तो सबके लिए है फिर प्रेस वार्ताश्मे मिडिया के साथियों के लिए जिला भाजपा कटौती क्या करती है पता नहीं। कंही कोई प्रेस वार्ता के बिल में गड़बड़ तो नहीं कर रहा है ये जांच का विषय है।
वरिष्ठ भाजपा नेता नारायण चंदेल ने महंगाई को लेकर कहा कि भारत से ज्यादा महंगाई नेपाल, पाकिस्त, बांग्लादेश ,भूटान, जैसे देशों ज्यादा है, अमेरिका से बराबरी बात करने वालों को महंगाई में छोटे देश से तुलना करने से बचना चाहिए।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में मंहगाई का असर कांग्रेस के प्रेस वार्ता में भी दिखता है यहां तो नाश्ता और पानी दोनों खत्म हो जाता है , कांग्रेसी ही मीडिया के साथियों का नाश्ता गड़प कर जाते है