संतोष भवन , टेम्पटेशन रेस्टोरेंट, रज्जु जलपान गृह का खाद्य विभाग ने लिया सैंपल।

बिलासपुर में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की बड़ी कार्रवाई: अस्वच्छता मिलने पर ‘बाबूजी रेस्टोरेंट’ का लाइसेंस 7 दिनों के लिए निलंबित, ढाबे से खाद्य नमूने जब्त

बिलासपुर,

जिला बिलासपुर में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा “सुरक्षित आहार – हमर अधिकार” अभियान के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता मानकों को सुनिश्चित करने के लिए शहर के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान नियमों की अनदेखी और गंभीर अनहाइजीन दशा पाए जाने पर एक लोकप्रिय रेस्टोरेंट पर सख्त कार्रवाई की गई है।

बाबूजी रेस्टोरेंट सील, लाइसेंस निलंबित

निरीक्षण के दौरान बाबूजी रेस्टोरेंट में खाद्य पदार्थों का निर्माण अत्यंत अस्वच्छकर एवं अनहाइजीन (अस्वास्थ्यकर) दशा में किया जा रहा था, जो उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है। इसे गंभीरता से लेते हुए विभाग ने रेस्टोरेंट को 07 दिवस अथवा सुधार कार्य पूरा होने तक के लिए बंद कराते हुए उसका लाइसेंस निलंबित कर दिया है।

नमूने जांच हेतु भेजे गए

अभियान के तहत कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए खास टर्बन ढाबा से बिरयानी राइस और छोले की सब्जी के नमूने (सैंपल) संकलित किए गए हैं। इन नमूनों को गुणवत्ता की जांच के लिए शासकीय प्रयोगशाला भेजा गया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी।

अन्य प्रतिष्ठानों को दिए गए सुधार के निर्देश

विभाग की टीम द्वारा अन्य प्रमुख प्रतिष्ठानों जैसे—

 * संतोष भवन

 * टेम्पटेशन रेस्टोरेंट

 * रज्जु जलपान गृ

का भी सघन निरीक्षण किया गया। इन प्रतिष्ठानों के संचालकों को साफ-सफाई बनाए रखने और खाद्य सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने के संबंध में आवश्यक एवं कड़े निर्देश दिए गए।

जांच दल में ये अधिकारी रहे मौजूद

इस संपूर्ण कार्रवाई के दौरान खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग का वरिष्ठ दल सक्रिय रूप से मौजूद रहा, जिसमें निम्नलिखित अधिकारी शामिल थे:

  आर. आर. देवांगन (अभिहित अधिकारी)

  सुश्री अविषा मरावी (खाद्य सुरक्षा अधिकारी)

  प्रतीक तिवारी (खाद्य सुरक्षा अधिकारी)

विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि आम जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले किसी भी प्रतिष्ठान को बख्शा नहीं जाएगा और यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *