बिलासपुर- वंदेभारत ट्रेन के कार्यक्रम मौके पर राजगीत के अपमान को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि जब ये अधिकारी राज्य सरकार का अपमान कर रहे है तो राजगीत का अपमान कैसे नाहींकरेंगे ,वंदे भारत ट्रेन के लिए बिलासपुर रेल्वे डीआरएम द्वारा रेल्वे प्लेटफॉर्म में कार्यक्रम रखा गया था ,कार्यक्रम में डीआरएम प्रवीण पांडे सहित रेल्वे के अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे , उद्घोषक के राजगीत की घोषणा की एयर राजगीत शुरू हुआ मंच पर राजगीत चल रहा था रेल्वे अधिकारी कर्मचारी आराम से नाश्ता कर रहे थे किसी ने भी राजगीत के सम्मान में खड़े होने की जहमत नही उठाई , बाद में सीपीआरओ ने के कहा कर और छत्तीसगढ़ियों और छत्तीसगढ़ महतारी का अपमान कर दिया कि वो कल्चरल कार्यक्रम था इसलिए अपमान जैसी कोई बात नही है , जिस धरती में रह रहे अगर रेल्वे अधिकारी उसका थोड़ा सम्मान कर देते तो क्या जाता लेकिन रेल्वे ने उल्टे राजगीत को कल्चरल कार्य9 बता कर और अपमान किया ,किसी को सम्मान देने से सम्मान बढ़ता ही है, मुख्यमंत्री बघेल ने रेल्वे अधिकारियों द्वारा राजगीत का अपमान करने पर कड़ी आलोचना की है।

