मृत व्यक्तियो के नाम से बट रहा राशन, जिला खाद्य अधिकारी नही करा रहे जांच,कोटा फूड इंस्पेक्टर की भूमिका संदिग्ध।

बिलासपुर- मृत कार्डधारी उपभोक्ता को खाद्यान वितरण ग्राम पंचायत सक्तीबहरा . वि.ख. कोटा के उचित मूल्य दुकान जिसका आई नं . 402003047 है । का संचालन सरपंच द्वारा किया जाता है । दुकान संचालक और सरपंच द्वारा ग्राम पंचायत के मृत उपभोक्ता का राशन फर्जी वितरण कर खाद्यान गबन किया गया है । मामले की शिकायत ग्रामीणों ने जिला खाद्य अधिकारी से की है लेकिन जिला खाद्य अधिकारी ने कोई कार्यवाई नही की है,मामले में कोटा के फूड इंस्पेक्टर की भूमिका भी संदिग्ध है।ग्रामीण जब फर्जीवाड़े की शिकायत कर रहे है तो खाद्य विभाग क्यो कार्यवाई नही कर रहा इसका सीधा मतलब साफ है कि जिला खाद्य अधिकारी और कोटा के फूड इंस्पेक्टर का संरक्षण है।राशन दुकानों में राशन नही मिलने की शिकायत लगातार आ रही है तिफरा मन्नाडोल में राशन दुकानदार हर महीने गरीबो को राशन नही दे रहा है गामीणो ने इसकी शिकायत महापौर से की है । गरीब आम जनता की छोटी छोटी समस्या है खाद्य अधिकारी और जिल्रे के फूड इंपेक्टर लंबे समय से जमे है दीवाली में बड़ा गिफ्ट देकर नेता अधिकारी के परिक्रमा करने वाले अधिकारी जनता का काम छोड़ कर कुर्सी बचाने में लगे है ।कलेक्टर को जनदर्शन की बजाय हर विभाग में एक घूमना होगा ,नही तो ये अधिकारी अपने कमरे में बैठ कर जनता को जनदर्शन में भेजते रहेंगे ,कई फूड इंपेक्टर तो अपने क्षेत्र नही जाते, काम नही करने वाले फूड इंस्पेक्टरों का इंक्रीमेंट रोकना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर- जिले के कई थाना प्रभारी ढीले है उनके इलाके…
Cresta Posts Box by CP