बिलासपुर- जिले के कई थाना प्रभारी ढीले है उनके इलाके में अपराध की जानकारी ही उनको नही रहती ,कोटा थाना इलाके में जुआ चल रहा था पुलिस थानेदार को पता नही चला , कोटा में जंगली इलाको में जुआ आम बात है ,इसी वजह से आपराधिक घटनाएं भी होती है ,गश्त नही होने से ग्रामीण पुलीसिंग और कमजोर हो गई है ,लेकिन क्राइम ब्रांच को मुखबीर से सूचना प्राप्त होने पर कोटा क्षेत्र अंतर्गत जुआ रेड की कार्रवाई की गई जिसमें सात आरोपियों के कब्जे से करीबन 37870 रुपए बरामद कर जुआ एक्ट की कार्यवाही हेतु थाना कोटा को सुपुर्द किया गया।

