जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष प्रमोद नायक ने किसान का धान तौल कर,किया धान उपार्जन केन्द्र सेदरी का शुभारंभ।

बिलासपुर जिले में कुल 130 उपार्जन केन्द्र संचालित है जिसमें धान खरीदी की तैयारी कर ली गई है । आज दिनांक 09 नवम्बर को जिले उपार्जन केन्द्रो मे 1817 टन धान की खरीदी किया गया । सहकारी बैंक के अध्यक्ष प्रमोद नायक द्वारा बिलासपुर जिले के सेदरी उपार्जन केन्द्र में मुख्य आतिथ्य में धान की खरीदी का शुभारंभ किया गया , इस अवसर पर लोगो को छ.ग. शासन द्वारा किसान – टोकन तुहर हाथ एप योजना की टोकन जारी से संबंधित महत्वपूर्ण निर्देशों की जानकारी देते हुए अधिक से इस एप का उपयोग करते हुए लाभ उठाने का अनुरोध किसानो से किया गया । नायक ने बताया कि जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक बिलासपुर के अंतर्गत सेदरी उपार्जन केन्द्र में समस्त तैयारी पूर्ण करते हुए विधिवत मा . अध्यक्ष महोदय के करकमलो से घनश्याम पता खोरबहरा ग्राम रमतला के द्वारा 40 बोरी एवं अन्य 11 किसानो ने धान विक्रय किया । गत वर्ष धान खरीदी का लक्ष्य 5 लाख 14 हजार मे.टन. निर्धारित था , जिसके विरुद्ध 110100 किसानो ने 4 लाख 84 हजार मे . टन धान की बिक्री किया गया था । शासन द्वारा इस वर्ष के लिए 5 लाख 43 हजार मे.टन धान खरीदी का लक्ष्य निर्धारित किया गया है वर्ष मे 11326 नए किसान धान बिक्री हेतु पंजीकृत हुए है इस प्रकार कुल पंजीकृत किसानों की संख्या 127787 है । जिनसे वर्ष के दौरान दिनांक 01 नवम्बर से 31 जनवरी 2023 के मध्य में धान खरीदी किया जावेगा । जिससे किसानो को धान बिक्री हेतु एक महीने का अतिरिक्त समय मिल गया । प्रमोद नायक ने यह भी बताया कि वर्तमान सरकार जब से सत्ता में आई है राज्य के किसानों को अपने घोषणा पत्र के अनुरूप बोनस की राशि समय – समय पर प्रति वर्ष लगातार भुगतान किया जा रहा । जिससे किसानों में शासन के प्रति हर्ष व्याप्त है । 01 नवम्बर से धान खरीदी प्रारंभ करने पर किसानों में हर्ष व्याप्त है , नायक ने किसान भाईयो से अनुरोध किया कि आपके द्वारा बिक्री किए गए धान की राशि बैंक मे पूर्णतः सुरक्षित है उक्त राशि का अपने आवश्यक्तानुसार आहरण ए.टी.एम. एवं समिति द्वारा संचालित माईक्रो ए.टी.एम. के माध्यम से प्राप्त करने तथा अधिक से अधिक राशि बैंक में सुरक्षित जमा रखने का आग्रह करते हुए बताया गया कि सहकारी बैंक अन्य राष्ट्रीयकृत बैंकों से अधिक ब्याज दर प्रदाय करता है । अतः आपनी आवश्यकता के अनुरूप ही राशि का आहरण करे जिससे अधिक्तम जमा राशि पर ब्याज राशि का लाभ आपको प्राप्त हो सके । इस अवसर पर , झगरराम सूर्यवंशी अध्यक्ष बेलतरा कांग्रेस कमेटी , आर.पी कोरी प्राधिकृत अधिकारी , अवंतीराम भारद्वाज सरपंच सेदरी , चौनाराम भारद्वाज अध्यक्ष समिति सेदरी , भुपेन्द्र भारद्वाज , विनोद सिंह बरगांह , रामेश्वर सुनहले , श्रीमती अंजु सोनी , एस . के . द्विवेदी , कृष्णकुमार पटेल के अलावा अंचल के गणमान्य नागरिक एवं कृषक उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर- छत्तीसगढ़ प्रदेश में हाईकोर्ट के फैसले से आदिवासी समाज…
Cresta Posts Box by CP