बिलासपुर-दिवालीमे जिले जमकर कर जुआ हुआ 148 मामले में 663 आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा पांच लाख से ज्यादा की रकम बरामद की , सबसे ज्यादा जुआ सिरगिट्टी, सरकंडा, और कोतवाली इलाके में चला ,सिरगिट्टी इलाका वैसे भी जुआरियो की मेला स्थली है ,वही हाल सरकंडा का है यंहा भी जुआ ज्यादा होता है ,मस्तूरी भी जुए का गढ़ है यंहा केवल चार मामले बना कर पुलिस चुप बैठ गई ,यंहा एसपी प्रदीप गुप्ता के समय जुए के एक फड़ से 35 लाख नगद पुलिस ने जप्त किया था ,उसके बाद से किसी ने मामला नही पकड़ा ऐसा नही है कि इस इलाकेमें जुआ बंद हो गया है सूत्रों का कहना करोड़ो का जुआ होता है ,और मस्तूरी पुलिस ने इस बार केवल 2130 रुपये के एक मामला पकड़ कर इतिश्री कर ली, या तो थानेदार का सूचना तंत्र कमजोर है या ग्रामीण पुलिस अधिकारी का जिसके कारण यंहा कार्यवाई नही हुई , सिरगिट्टी में पिछली एक टी आई ने बार तीन जुआ में साढ़े आठ लाख से ज्यादा की रकम सिरगिट्टी पुलिस में पकड़ा था। ,अभी जिल्रे के सब जुए की रकम पांच लाख से थोड़ी ऊपर गई है।रतनपुर भी जुआरियो का अड्डा है,यंहा 4मामले बने , चकरभाठा में 9,सिरगिट्टी में 24 ,सिविल लाइन में 16, सरकंडा में 11,पचपेड़ी में 7,बिल्हा में 9,हिर्री 10, तोरवा में 5,सीपत में 8, तखतपुर में 23,कोनी में 7,सकरी में11,जिल्रे में इस बार भी पुलिस ने अच्छी कार्यवाई की 663 आरोपी पकड़ी है

