खुलेआम तलवार लेकर घूमने वाले को चकरभाठा पुलिस ने पकड़ा।

बिलासपुर – अजय वर्मा उर्फ भालू पिता अशोक वर्मा उम्र 21 वर्ष निवासी चकरभाटा एयरपोर्ट जाने वाले रास्ते में ओवर ब्रिज के नीचे तलवार रखा था और आने जाने वालों को तलवार लहराते हुए डरा धमका रहा था जिस पर चकरभाटा पुलिस द्वारा आरोपी को पकड़ कर उसके कब्जे से तलवार को जप्त किया गया है तथा आर्म्स एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

आदतन गुंडा बदमाश अजय वर्मा उर्फ भालू पिता अशोक वर्मा उम्र 21 वर्ष निवासी चकरभाठा के विरुद्ध पृथक से 110 जप्त फौजदारी की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है

कार्यवाही में थाना प्रभारी चकरभाटा मनोज नायक, प्रधान आरक्षक प्रवीण पांडे, आरक्षक संजय विश्वास, चंद्रकांत निर्मलकर, हरीश यादव, योगेंद्र खुटे का योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
आधारशिला विद्या मंदिर विद्यालय के परिवार को गौरवन्तित करते हुए…
Cresta Posts Box by CP