बिलासपुर- सीएम बघेल ने केन्द्र के साथ कर्मचारियों से काम पर वापस लौटने की अपील की है बंद ट्रेन ,रेवड़ी, को लेकर भी केंद्र पर बरसे सीएम।कहा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि ट्रेन महीनों से रद्द हो रहीं हैं।
चिटफंड डायरेक्टर पर लगातार कार्रवाई हो रही है, 6 सौ से अधिक डायरेक्टर जेल में हैं।
निवेशकों का पैसा भी उनके खाते में जा रहा है।
छत्तीसगढ़ पहला राज्य है, जो चिटफंड मालिकों की संपत्ति कुर्क करके निवेशकों को पैसा वापस कर रहा है।
विपक्ष के साथी गोबर खरीदी की आलोचना कर रहे हैं जबकि हाल ही में प्रधानमंत्री जी ने भी हमारी सरकार की योजना की तारीफ की है।
- डीए के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा – क्या महंगाई किसानों के लिए नहीं है, मजदूर के लिए नहीं है, पत्रकारों के लिए नहीं है, आम जनता के लिए नहीं है।
- हम शनिवार रविवार छुट्टी दे रहे, ओल्ड पेंशन स्कीम भी लागू भी की है।
- मैं फिर से अपील करता हूं काम पर वापस आएं कर्मचारी।
- हम शिक्षकों की लगातार भर्ती कर रहे हैं, पुलिस में भी लगातार भर्ती हो रही है।
- मैं सवाल करता हूं कि हम राजीव गांधी किसान न्याय योजना में किसानों को लाभ दे रहे, मुफ्त में लोगों का इलाज करा रहे, बच्चों को स्वामी आत्मानंद स्कूलों में पढ़ा रहे, ये सब रेवड़ी है क्या।
- छत्तीसगढ़ में साम्प्रदायिकता की कोई जगह नहीं है, ये यहां की जनता कई बार बता चुकी है।
रायगढ़ - केंद्र सरकार लगातार कोयले की कमी के चलते पैसेंजर ट्रेनें रद्द कर रही है, ये उनकी कोल नीति है।
सीएम पांच सौ करोड़ सड़क के लिए स्वीकृति करने के साथ फ्लाईएश के समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए है ताकि आमलोगों को किसानों को किसी प्रकार का नुकसान न हो ।
