प्राचीन ऐतिहासिक नगरी मल्हार में विश्व आदिवासी दिवस धूमधाम से मनाया गया।

*प्राचीन ऐतिहासिक नगरी मल्हार में विश्व आदिवासी दिवस धूमधाम से मनाया गया

*मल्हार, मस्तूरी (बिलासपुर)।* प्राचीन ऐतिहासिक नगरी मल्हार में 27 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस बड़े धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम में अतिथि के रूप में *सर्व आदिवासी समाज छत्तीसगढ़ के युवा प्रदेश अध्यक्ष  सुभाष सिंह परते  सम्मिलित हुए, जहाँ उन्हें मंच से अपने विचार रखने का अवसर प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर हजारों की संख्या में समाजजनों ने भव्य रैली निकाली। रैली के पश्चात सभी ने *माता डिंडेश्वरी मंदिर* में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर समाज की सुख-समृद्धि की कामना की।

तत्पश्चात सामाजिक संगोष्ठी के रूप में विशाल सभा का आयोजन किया गया, जिसमें *कर्मा, ददरिया जैसे पारंपरिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों* की सुंदर प्रस्तुति दी गई, जिसने सभी का मन मोह लिया।

अपने उद्बोधन में  परते  ने मंच के माध्यम से *सामाजिक एकता, समरसता और अपने सामाजिक हितों के प्रति सजग रहने* का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि युवाओं को शिक्षा के साथ-साथ अपनी संस्कृति और जड़ों से जुड़े रहना होगा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया अध्यक्षता राजाराम राजभानु  रिखी राम नेताम, दिलेश्वर मरावी,सतकली बावरे जिला पंचायत सदस्य,धनेश्वरी कैवर्त अध्यक्ष नगर पंचायत मल्हार सुनील मरकाम,मनोज जगत ननकी राम जगत लकेश्वर नेताम, फिरतराम नागेश रहे कार्यक्रम में क्षेत्र के अधिकारी कर्मचारी गड़बड़ी संख्या में सम्मिलित रहे कार्यक्रम में बड़े उत्साह के साथ युवा, मातृशक्तियाँ एवं सामाजिक प्रमुखगण बड़ी संख्या में सम्मिलित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *