गरीबी और महंगाई के कारण चोर खाने पीने की चीजें चोरी कर रहा, पुलिस ने पकड़ा।

’’ आरोपी द्वारा रात्रि मे दुकान का ताला तोेडकर किया था सामान चोरी

’’ आरोपी के कब्जे से चोरी की मश्रुका बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

’’ आरोपियो के नाम:-

राहुल महतो पिता दिनेश महतो उम्र 26 साल निवासी भवानी नगर शिव मंदिर के पास सिरगिटटी थाना सिरगिटटी जिला बिलासपुर छ.ग.

         गरीबी प्रार्थी थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि  22.08.2026 रात्रि 09ः00 बजे अपना दुकान का ताला बंद कर घर चला गया था  24.08.2026 के सुबह 08ः00 बजे अपना दुकान खोलने आया तो देखा दुकान के शटर का ताला नही लगा था अंदर जाकर देखा तो गल्ला मे रखे पैसा व राशन सामान जुमला 3500 रुपये को चोरी कर ले जाने के संबध मे दिनांक 26.08.2026 को रिपोर्ट दर्ज कराने पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया । सिविल लाईन एवं थाना प्रभारी प्रशिक्षु उप.पुलिस अधीक्षक आकाश चौधरी के मार्ग दर्शन मे थाना सिरगिटटी पुलिस द्वारा मुखबिर लगाकर संदेहियो से बारिकी से पुछताछ की जा रही थी इसी दौरान आरोपी राहुल महतो पिता दिनेश महतो उम्र 26 साल निवासी भवानी नगर से बारिकी से पुछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया तथा आरोपी के कब्जे से चेारी की मश्रुका बरामद कर 24 घण्टे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *